डेली करेंट अफेयर्स क्विज 15 जुलाई 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 15 जुलाई 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 15 जुलाई 2023

प्रश्न 1. विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 17 जुलाई को

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करने और पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 17 जुलाई को ‘विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस या अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस भी कहा जाता है। 2023 के विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस की थीम ‘सामाजिक न्याय के लिए बाधाओं पर काबू पाना और अवसरों को उजागर करना’ है।

प्रश्न 2. हाल ही में किस राज्य में गजाहकोठा प्रोजेक्ट शुरू किया गया है?

उत्तर – असम में

असम सरकार ने राज्य में गजाहकोठा नामक प्रोजेक्ट शुरू किया है। यह अभियान बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष (एचईसी) मुद्दे को कम करने के प्रयास में शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट में 1200 से अधिक व्यक्ति शामिल हैं, जो सह-अस्तित्व को बढ़ावा देते हैं। पूर्वी असम में एचईसी प्रभावित गांवों पर केंद्रित गजाहकोठा प्रोजेक्ट का उद्देश्य संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए इस क्षेत्र में हाथियों के व्यवहार, पारिस्थितिकी और सांस्कृतिक महत्व के बारे में निवासियों को शिक्षित करना है।

प्रश्न 3. हाल ही में तमिलनाडु के किस प्रोडक्ट को जीआई टैग मिला है?

उत्तर – ऑथूर पान के पत्तों को

तमिलनाडु राज्य कृषि विपणन बोर्ड और नाबार्ड मदुरै एग्रीबिजनेस इनक्यूबेशन फोरम ने थूथुकुडी के ऑथूर पान के पत्तों को भौगोलिक संकेत (जीआई) प्रमाण पत्र से सम्मानित किया है। ऑथूर वट्टारा वेत्रिलई विवासयिगल संगम, ऑथूर पान के पत्तों के उत्पादकों का प्रतिनिधित्व करती है। ऑथूर पान के पत्तें अपने मसालेदार और तीखे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। इनका आमतौर पर उपयोग मंदिर उत्सवों, गृहप्रवेशों, शादियों जैसे विशेष अवसरों के दौरान किया जाता है।

प्रश्न 4. नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 18 जुलाई को

हर साल 18 जुलाई को ‘नेल्सन मंडेला दिवस’ मनाया जाता है। दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता नेल्सन मंडेला को सम्मानित करने के लिए वर्ष 2009 में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी। नेल्सन मंडेला ने 1994 से 1999 तक पहले अश्वेत राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था।

प्रश्न 5. भारत के किस गश्ती जहाज ने ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023’ में हिस्‍सा लिया?

उत्तर – आईएनएस सुनयना ने

संयुक्त समुद्री बल (सीएमएफ) द्वारा 10 से 12 जुलाई, 2023 तक ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस का आयोजन किया गया। आईएनएस सुनयना भारतीय नौसेना का दूसरा सरयू श्रेणी का गश्ती जहाज है। यह ऑपरेशन एक बहुराष्ट्रीय पहल है, इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना, क्षेत्र में सुरक्षा और नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए समुद्री डकैती का मुकाबला करना है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *