डेली करेंट अफेयर्स क्विज 25 सितम्बर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 25 सितम्बर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 25 सितम्बर 2023

प्रश्न 1. हाल ही में उत्तर प्रदेश के किस जिले में प्राकृतिक पेंट प्रशिक्षण यूनिट का शुभारंभ किया गया?

उत्तर – शामली

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अध्यक्ष मनोज कुमार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पेंट प्रशिक्षण यूनिट का शुभारंभ किया। यह प्राकृतिक पेंट प्रशिक्षण यूनिट शामली जिले के पंजोखरा में स्थित चौधरी चरण सिंह बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र में स्थापित किया है। 

प्रश्न 2. एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास के 19वें संस्करण का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – वेनराइट, अलास्का

एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास का आयोजन भारतीय सेना और अमेरिकी सेना द्वारा संयुक्त रूप से हर साल किया जाता है। इस वर्ष एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास के 19वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस अभ्यास का आयोजन 25 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक फोर्ट वेनराइट, अलास्का, अमेरिका में आयोजित किया जा रहा है। अभ्यास के 18वें संस्करण का आयोजन नवंबर 2022 में भारत के औली, उत्तराखंड में आयोजित किया गया था।

प्रश्न 3. इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

उत्तर – इंदौर में 

केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 26-27 सितंबर 2023 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में ‘इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023’ का आयोजन किया जाएगा। इस कॉन्क्लेव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंडिया स्मार्ट सिटीज पुरस्कार प्रतियोगिता (आईएसएसी) 2022 के विजेताओं को सम्मानित करेंगी। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा इंडिया स्मार्ट सिटीज पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 2018 से स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत किया जा रहा है।

प्रश्न 4. आरोग्य मंथन 2023 की मेजबानी किस प्राधिकरण के द्वारा किया जा रहा है?

उत्तर – राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए)

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा नई दिल्ली में आरोग्य मंथन 2023 की मेजबानी की जाएगी। इस दो दिवसीय आरोग्य मंथन कार्यक्रम का आयोजन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जय) के पांच साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के 2 साल पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है।

प्रश्न 5. एशियन गेम्स 2023 की मेजबानी किस देश द्वारा की जा रही है?

उत्तर – चीन

एशियन गेम्स 2023 का आयोजन पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना द्वारा हांगझोऊ में किया जा रहा है। कॉन्टिनेंटल मल्टीस्पोर्ट इवेंट का 19वां संस्करण 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट प्रत्येक चार साल पर आयोजित किया जाता है। हाल ही में चल रहा कार्यक्रम 2022 में होना था, जो COVID-19 के कारण स्थगित कर दिया गया था। इस वर्ष के भारत से एशियन गेम्स में 655 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *