डेली करेंट अफेयर्स क्विज 15 नवंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 15 नवंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 15 नवंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 15 नवंबर 2023

प्रश्न 1. भारत में पहली बार बाल दिवस कब मनाया गया?

उत्तर – 1954

इस दिन विद्यालयों में गीत- संगीत, भाषण, स्लोगन, और खेल आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन करके बच्चो को विशेष महसूस कराया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव थे इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। सबसे पहले यह दिवस “पुष्प दिवस” के रूप में 5 नवंबर 1948 को मनाया गया था लेकिन बाल दिवस के रूप में यह पहली बार 1954 में मनाया गया था।

प्रश्न 2. दुनिया की पहली रोबोट सीईओ कौन बनी?

उत्तर – Mika

ग्लोबल कंपनी डिक्टाडोर ने घोषणा की कि एआई-पॉवर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट ‘Mika’ उनके फर्म का नेतृत्व करेगी। इसके साथ ही ‘Mika’ दुनिया की पहली रोबोट सीईओ बन गई है। पोलिश रम कंपनी ने पिछले साल अगस्त में मिका नाम के एआई-पावर्ड रोबोट को अपना एक्सपेरिमेंटल सीईओ नियुक्त किया था। डिक्टाडोर के यूरोपीय अध्यक्ष मारेक स्ज़ोल्ड्रोव्स्की ने बताया कि महत्वपूर्ण भूमिका के बावजूद ‘Mika’ किसी भी कर्मचारी को बरखास्त नहीं करेगी क्योंकि यह निर्णय सिर्फ मानव अधिकारीयों द्वारा ही लिया जाएगा।

प्रश्न 3. विश्व दयालुता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 13 नवंबर

विश्व दयालुता दिवस (world kindness day) हर साल 13 नवंबर को मनाया जाता है, जो सकारात्मक शक्ति और दया की डोर पर आधारित हैं। यह दिवस समाज में अच्छे कामों को उजागर करके हमें अच्छा बनने के लिए प्रेरित करता है। मानव परिस्थितियों में दया का विशेष स्थान है, जो जाती, धर्म और नस्ल की राजनीति से परे हैं।

प्रश्न 4. समान नागरिक संहिता (यूसीसी) अपनाने वाला भारत का पहला राज्य बनेगा?

उत्तर – उत्तराखंड

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने जा रहा है, जो ऐसा करने वाला भारत का पहला राज्य है। यह कानूनी एकरूपता, लैंगिक समानता और आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। राज्य में यूसीसी कार्यान्वयन लैंगिक समानता और पैतृक संपत्तियों में बेटियों के लिए समान अधिकारों पर उल्लेखनीय जोर देता है।

प्रश्न 5. दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के कौनसे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर – 42वें 

प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक विश्व व्यापार मेले के 42वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) द्वारा किया जा रहा है। इस मेले में 13 देशों के साथ 25 राज्य समेत देश-विदेश के 3500 प्रतिभागी भाग लें रहे हैं।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *