डेली करेंट अफेयर्स क्विज 16 नवंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 16 नवंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 16 नवंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 16 नवंबर 2023

प्रश्न 1. किस अनाज के आटे के लिए भारत सरकार ने ‘भारत आटा’ पहल शुरू की है?

उत्तर – गेहूं 

भारत सरकार ने आम आदमी को महंगाई से राहत देने के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसका नाम ‘भारत आटा’ रखा गया है। सरकार इस पहल के तहत समस्त देशवासियों को 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गेंहू का आटा उपलब्ध करा रही है। भारत आटा ब्रांड के तहत गेंहू के आटे को NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार के माध्यम से बेचा जाएगा। यह गेंहू का आटा 800 मोबाइल वैन और 2,000 से अधिक दुकानों में उपलब्ध रहेगा।

प्रश्न 2. 2023 में विश्व दर्शन दिवस कब मनाया गया?

उत्तर – 16 नवंबर 

नवंबर माह के तीसरे गुरुवार को विश्व दर्शन दिवस मनाया जाता है, जो इस वर्ष 16 नवंबर को है। पहली बार यह दिवस 21 नवंबर 2002 को मनाया गया था। यह दिवस विभिन्न क्षेत्रीय संदर्भों में दर्शन के महत्व को उजागर करता है, अतः यह सभी दार्शनिकों के सम्मान में मनाया जाता है। विश्व दर्शन दिवस 2023 की थीम “एक बहुसांस्कृतिक दुनिया में दार्शनिक प्रतिबिंब” है।

प्रश्न 3. सुब्रत रॉय किस उद्योग ग्रुप से संबंध रखते थे, जिनका हाल ही में निधन हुआ?

उत्तर – सहारा ग्रुप

75 वर्ष की आयु में सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का हाल ही में मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सहारा ग्रुप ने उनके निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया और कहा कि वे हाइपर टेंशन और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से जूझ रहें थे। 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में सुब्रत रॉय का जन्म हुआ था। सहारा ग्रुप का बिहार में सबसे पहला ब्रांच अररिया में ही खुला था।

प्रश्न 4. हाल ही में विराट कोहली ने CWC-23 में सचिन तेंदुलकर के किस रिकॉर्ड को तोडा?

उत्तर – सर्वाधिक शतक (ODI)

CWC23 के सेमी-फाइनल में विराट कोहली ने नया इतिहास रच दिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मैच में विराट कोहली ने 113 गेंदों में 117 रन बनाए। इसके साथ कोहली ने अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक पूरा कर लिया है और सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहले वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (49 शतक) के नाम था।

प्रश्न 5. जनजातीय गौरव दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 15 नवंबर

आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो हर साल 15 नवंबर को आती है। केंद्र सरकार ने पिछले साल ही इस जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *