डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 19 फरवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 19 फरवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 19 फरवरी 2023

प्रश्न 1. विश्व पैंगोलिन दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – फरवरी के तीसरे शनिवार को

इस वर्ष विश्व पैंगोलिन दिवस 18 फरवरी को मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ‘पैंगोलिंस (Pangolins)’ के बारे में जागरूकता बढ़ाना और संरक्षण की दिशा में कार्य करना है। पैंगोलिंस अद्वितीय स्तनधारी है क्योंकि यह एकमात्र स्तनपायी है जो स्केल से ढका होता है। पैंगोलिन आत्मरक्षा के लिए हेजहोग की तरह घुम जाते हैं। 

प्रश्न 2. ज़ूटैक्सा पत्रिका के अनुसार नए भारतीय बीटल का नाम क्या है?

उत्तर – ओमोरगस खानदेश (Omorgus Khandesh)

न्यूजीलैंड की जूटैक्सा पत्रिका ने नए भारतीय बीटल ‘ओमोरगस खानदेश’ की पुष्टि की है। Omorgus Khandesh ऐसा बीटल है, जो किसी मानव या जानवर की मृत्यु के समय का पता लगाने में फोरेंसिक विज्ञान की मदद करता है। ओमोरगस खानदेश नेक्रोफैगोस को केराटिन बीटल भी कहा जाता है। 

प्रश्न 3. यूरोप में पहली बार ‘मासिक धर्म अवकाश’ प्रदान करने वाला देश कौन है?

उत्तर – स्पेन

मासिक धर्म के गंभीर दर्द से पीड़ित महिलाओं को सवैतनिक चिकित्सा अवकाश देने के लिए स्पेनिश सरकार ने कानून प्रस्तावित किया है। इसके साथ ही यूरोप में पहली बार इस तरह का कानून पारित किया गया है। जापान, इंडोनेशिया और जाम्बिया जैसे देशों में यह कानून पहले से ही पारित है। मासिक धर्म अवकाश कानून सार्वजनिक अस्पतालों में गर्भपात सेवाओं तक पहुँच को भी बढ़ाता है।

प्रश्न 4. सर्वश्रेष्ठ जिला पंचायत 2021-22 के लिए केरल में स्वराज ट्रॉफी किसने जीती?

उत्तर – कोल्लम जिले ने

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए कोल्लम को सर्वश्रेष्ठ जिला पंचायत चुना गया है। कोल्लम जिला केरल की प्राकृतिक विशेषताओं का एक क्रॉस-सेक्शन है। राज्य का कन्नूर जिला इस रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आया है। सर्वश्रेष्ठ निगम के लिए तिरुवनंतपुरम निगम ने ट्रॉफी जीती है। राज्य में सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत के लिए ‘मुलंथुरुथी’ ने पुरस्कार जीता है।

प्रश्न 5. राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन ‘कवच-2023’ को किसने लॉन्च किया है?

उत्तर – एआईसीटीई और बीपीआरडी ने 

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPRD) ने हाल ही में संयुक्त रूप से ‘कवच-2023’ का शुभारम्भ किया है। यह राष्ट्रीय स्तर का हैकथॉन साइबर अपराध की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। कवच-2023 का आयोजन 2 चरणों में किया जाएगा।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *