डेली करेंट अफेयर्स क्विज 18 सितम्बर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 18 सितम्बर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 18 सितम्बर 2023

प्रश्न 1. हाल ही में पश्चिम बंगाल के किस प्रसिद्ध स्थान को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है?

उत्तर – शांति निकेतन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि शांति निकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। शान्ति निकेतन, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बोलपुर के समीप छोटा-सा शहर है। यह शहर कोलकाता से 100 किलोमीटर उत्तर दिशा की तरफ ओर स्थित है। यह शहर कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्व-भारती विश्वविद्यालय की स्थापना के कारण प्रसिद्ध है। 

प्रश्न 2. हैदराबाद मुक्ति दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 17 सितम्बर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर, 2022 को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ की घोषणा की थी। यह दिवस हैदराबाद (आज के तेलंगाना) का भारत में विलय को दर्शाता है। सरदार पटेल और के एम मुंशी की जोड़ी ने तेलंगाना, कल्याण कर्नाटक और मराठवाड़ा के इस विशाल क्षेत्र को भारत के साथ जोड़ने का काम किया था। 

प्रश्न 3. अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस – 2023 कब मनाया गया?

उत्तर – 16 सितंबर

भारतीय तट रक्षक बल ने इस 16 सितंबर को सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस’ मनाया। यह दिवस हर साल सितंबर के तीसरे शनिवार को दुनियाभर में आयोजित किया जाता है। दक्षिण एशियाई क्षेत्र में यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम (एसएसीईपी) के तत्वावधान में आयोजित किया जाता है। वर्ष 2006 से भारतीय तट रक्षक बल इस कार्यक्रम में भाग ले रहा है।

प्रश्न 4. ट्रांसजेंडरों के लिए समर्पित भारत की पहली ओपीडी का उद्घाटन किस अस्पताल में किया गया है?

उत्तर – डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल

आरएमएल अस्पताल के निदेशक डॉ. (प्रो.) अजय शुक्ला ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत पर ट्रांसजेंडरों के लिए समर्पित भारत की पहली ओपीडी का उद्घाटन किया। इस ओपीडी का शुभारम्भ डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में किया गया। इसमें ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मुफ्त इलाज, जांच और लिंग परिवर्तन सर्जरी के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

प्रश्न 5. एशिया कप 2023 का चैंपियन कौन बना?

उत्तर – भारत

एशिया कप 2023 फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेटों से हराते हुए भारत ने कप अपने नाम कर लिया है। यह फाइनल मैच श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था, जिसके लिए एक दिन रिज़र्व भी था। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इस वनडे मैच को 16 ओवर में ही समाप्त कर दिया। सिराज (6 विकेट), बुमराह (1 विकेट) और हार्दिक पंड्या (3 विकेट) के कारण श्रीलंकाई टीम 50 रन पर ही सिमट गई। इस लक्ष्य को भारत ने बिना विकेट के नुकसान के साथ 6.1 ओवर में प्राप्त कर लिया।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *