डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 2 फरवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 2 फरवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 2 फरवरी 2023

प्रश्न 1. 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – अहमदाबाद में 

अहमदाबाद के साइंस सिटी में 27 जनवरी से 31 जनवरी तक 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन गुजरात विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव विजय नाहेरा ने किया था। 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों, एस्कॉर्ट शिक्षकों, मूल्यांकनकर्ताओं और सरकारी अधिकारियों सहित 1400 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रश्न 2. भारतीय सेना ने “त्रिशाकरी प्रहार” सैन्य अभ्यास का आयोजन कहाँ किया?

उत्तर – उत्तर बंगाल में 

भारतीय सेना ने संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “त्रिशाकरी प्रहार” का आयोजन 21 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक किया। यह अभ्यास एक नेटवर्क, एकीकृत वातावरण में नवीनतम हथियारों और उपकरणों का उपयोग करके सुरक्षा बलों की युद्ध तैयारियों का अभ्यास कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इसमें देश के सेनाओं के नवीनतम हथियारों को शामिल किया गया था। 

प्रश्न 3. दिल्ली सरकार ने किसके लिए ‘जीवन विद्या शिविर’ का आयोजन किया?

उत्तर – स्कूल शिक्षकों 

दिल्ली स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) ने त्यागराज स्टेडियम में इस 5 दिवसीय ‘जीवन विद्या शिविर’ का आयोजन किया। यह शिविर 28 जनवरी से 1 फरवरी, 2023 तक आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली सरकार के स्कूलों के लगभग 4,000 शिक्षकों ने भाग लिया। ‘जीवन विद्या शिविर’ ए नागराज के सह-अस्तित्व दर्शन पर आधारित एक सह-अस्तित्व कार्यशाला है।

प्रश्न 4. भारतीय तटरक्षक बल ने अपना कौनसा स्थापना दिवस मनाया?

उत्तर – 47वाँ

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) हर साल 1 फरवरी को अपना स्थापना दिवस मनाती है। भारतीय तटरक्षक बल (ICG) विश्व का चौथा सबसे बड़ा तटरक्षक बल है। 1 फरवरी, 1977 को भारत की संसद के तटरक्षक अधिनियम, 1978 द्वारा ICG की स्थापना की गई थी। भारतीय तटरक्षक का आदर्श वाक्‍य “वयम् रक्षाम: यानि हम रक्षा करते हैं” है।

प्रश्न 5. विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह कब मनाया जाता है?

उत्तर – 1-7 फरवरी

फरवरी माह के पहले सप्ताह में ‘विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह’ मनाया जाता है। जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने 2010 में संयुक्त राष्ट्र में इस सप्ताह को मनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। यह सप्ताह  धर्मों के बीच शांति के विश्वव्यापी उत्सव का आह्वान करता है। इसका लक्ष्य सभी धर्म के लोगों को एक साथ लाना है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *