डेली करेंट अफेयर्स क्विज 20 मार्च 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 20 मार्च 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 20 मार्च 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 20 मार्च 2024

प्रश्न 1. किस विभाग ने हाल ही में एफएलएनएटी का आयोजन किया?

उत्तर – स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग

शिक्षा मंत्रालय के तहत कार्यरत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 17 मार्च, 2024 को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा (एफएलएनएटी) का आयोजन किया। एफएलएनएटी 2024 में 23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 37 लाख शिक्षार्थियों ने भाग लिया। 150 अंक की इस परीक्षा में पढ़ना, लिखना और संख्यात्मकता को शामिल किया गया था।

प्रश्न 2. द्विवार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास लमितिये की शुरुआत कब हुई?

उत्तर – वर्ष 2001

सेशेल्स में 18 मार्च से 27 मार्च 2024 तक संयुक्त सैन्य अभ्यास लमितिये-2024 का आयोजन किया जा रहा है। यह द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों (एसडीएफ) के बीच आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष अभ्यास के 10वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। लमितिये का क्रियोल भाषा में अर्थ ‘मित्रता’ है।

प्रश्न 3. टाइगर ट्राइंफ 2024 का आयोजन किन देशों के मध्य किया जा रहा है?

उत्तर – भारत और अमरीका

टाइगर ट्राइंफ अभ्यास का आयोजन 18 से 31 मार्च 2024 तक पूर्वी समुद्र तट पर किया जा रहा है। यह भारत और अमेरिका द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सैन्‍य अभ्यास है। इसके आयोजन का उद्देश्य मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों के संचालन के लिए दोनों देशों के मध्य अंत:पारस्‍परिकता का निर्माण करना है।

प्रश्न 4. IQAir 2023 रिपोर्ट के अनुसार विश्व का सबसे प्रदूषित शहरीय क्षेत्र है?

उत्तर – बेगुसराय

स्विस संगठन IQAir 2023 रिपोर्ट के अनुसार बेगुसराय की वायु गुणवत्ता PM2.5 सांद्रता 118.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही। जिससे यह विश्व का सबसे प्रदूषित शहरीय क्षेत्र बन गया है। इसके अलावा वायु गुणवत्‍ता 2023 की श्रेणी में नई दिल्ली का स्कोर भी खराब रहा। नई दिल्ली लगातार चौथे साल विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी है।

प्रश्न 5. द टेन 2024 एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की 10000 मीटर की दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड किस भारतीय धावक ने स्थापित किया?

उत्तर – गुलवीर सिंह

अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में आयोजित ‘द टेन 2024 एथलेटिक्स मीट’ में पुरुषों की 10000 मीटर में भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया। 27 मिनट 41.81 सेकंड के साथ गुलवीर सिंह ने सुरेंद्र सिंह का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *