डेली करेंट अफेयर्स क्विज 21 अप्रैल 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 21 अप्रैल 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 21 अप्रैल 2023

प्रश्न 1. फीफा अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी इंडोनेशिया की जगह अब कौन करेगा?

उत्तर – अर्जेंटीना

कुछ समय पूर्व फीफा ने इंडोनेशिया से अंडर-20 सॉकर वर्ल्ड कप की मेजबानी छीन ली थी। फीफा अंडर-20 विश्व कप का आयोजन 20 मई से 11 जून तक अर्जेंटीना में किया जाएगा। अर्जेंटीना अभी तक रिकॉर्ड सिक्स टाइटल जीत चुका है। अंतिम बार अर्जेंटीना में उप-20 विश्व कप का आयोजन 2001 में किया गया था। 

प्रश्न 2. चीनी भाषा दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 20 अप्रैल

चीनी भाषा दिवस को 24 सौर अवधियों में से 6वें सौर अवधि गुयू के रूप में मनाया जाता है। यह ग्रेगोरियन कैलेंडर में 20 अप्रैल के आसपास आता है। चीनी भाषा दिवस चीनी वर्णमाला के आविष्कारक ‘चांगजी’ को समर्पित है। इस वर्ष के चीनी भाषा दिवस की थीम “Chinese Wisdom for a Green World” है। चीनी भाषा को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में दर्जा 1946 में मिला था।

प्रश्न 3. हाल ही में किस देश ने “Taifa-1” नामक अपना पहला ऑपरेशनल अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट लॉन्च किया है?

उत्तर – केन्या 

केन्या ने 15 अप्रैल को कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग बेस से रॉकेट कंपनी ‘स्पेसएक्स’ के रॉकेट के माध्यम से “Taifa-1” नामक अपना पहला ऑपरेशनल अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट लॉन्च किया। स्पेसएक्स के इस रॉकेट में ‘राइडशेयर प्रोग्राम’ के तहत तुर्की समेत विभिन्न देशों से 50 पेलोड थे। SayariLabs और EnduroSat द्वारा Taifa-1 को डिजाइन और विकसित किया गया है।

प्रश्न 4. हाल ही में किस देश ने Fengyun-3 नामक सैटेलाइट लॉन्च किया है?

उत्तर – चीन 

चीन ने इस 16 अप्रैल को मॆटीओरोलॉजिकल सैटेलाइट ‘फेंगयुन-3’ को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इस सैटेलाइट को जिउक्वान कॉस्मोड्रोम से गांसू प्रांत में स्थित चांग जेंग-4बी कैरियर रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया गया है। फेंगयुन-3 सैटेलाइट भारी वर्षा जैसी गंभीर मौसमी स्थितियों की मॉनिटरिंग करता है।

प्रश्न 5. भारत का पहला एप्पल रिटेल स्टोर किस शहर में खुला?

उत्तर – मुंबई में 

हाल ही में एप्पल कंपनी ने भारत में अपने पहले एप्पल स्टोर की शुरुआत कर दी है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में इस स्टोर का उद्घाटन किया था। यह एप्पल स्टोर 20,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका डिज़ाइन काफी शानदार है। इस स्टोर को रिन्यूएबल एनर्जी के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस एप्पल स्टोर में न के बराबर लाइट का इस्तेमाल किया गया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *