डेली करेंट अफेयर्स क्विज 20 अप्रैल 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 20 अप्रैल 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 20 अप्रैल 2023

प्रश्न 1. विश्व लीवर दिवस किस दिनांक को मनाया जाता है?

उत्तर – 19 अप्रैल

यह दिवस मानव शरीर में लीवर की भूमिका को उजागर करने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। लीवर के प्रभावित होने से मनुष्य को कई बीमारियों के साथ-साथ मृत्यु का खतरा भी रहता है। भारत में लीवर से संबंधित बीमारी से मृत्यु शीर्ष 10 आम कारणों में शामिल है। पाचन तंत्र का यह महत्त्वपूर्ण अंग खुद को ठीक कर सकता है। यह शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है।

प्रश्न 2. हाल ही में मैंग्रोव पित्त पक्षी किस राज्य में मिला?

उत्तर – ओडिशा में

ओडिशा के भितारकानिका के वन अधिकारियों ने हाल ही में की गई जनगणना में 179 मैंग्रोव पित्त पक्षियों को देखा है। मैंग्रोव पित्त पक्षी अपने उल्लेखनीय और जीवंत रंगों के लिए जाने जाते हैं। ये रंगीन सुन्दर पक्षी भारत के उत्तरी पूर्व राज्य ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सुंदरबन के मैंग्रोव वन क्षेत्रों में पाए जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संगठन (IUCN) ने मैंग्रोव पित्त पक्षी को “निकट खतरे से जुड़ा” घोषित किया गया है।

प्रश्न 3. दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश कौनसा है?

उत्तर – भारत

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी नवीनतम डेटा के अनुसार भारत 142.86 करोड़ लोगों की आबादी के साथ दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाले राष्ट्र बन गया है। चीन इस मामले में दूसरे नंबर पर है। चीन की जनसँख्या 142.57 करोड़ है। भारत की जनसंख्या के अनुसार देश के 0-14 वर्ष आयु समूह में 25 प्रतिशत, 10 से 24 वर्ष के आयु समूह में 26 प्रतिशत, 15 से 64 वर्ष के आयु समूह में 68 प्रतिशत और 65 साल से अधिक आयु समूह में 7 प्रतिशत लोग हैं।

प्रश्न 4. दुनिया का सबसे धनी शहर कौनसा है?

उत्तर – न्यूयॉर्क 

इन्वेस्टमेंट माइग्रेशन फर्म हेनले एंड पार्टनर्स (Henley & Partners) ने दुनिया के सबसे अमीर शहरों की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार 58 अरबपतियों के साथ अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर विश्व का सबसे धनी शहर है। इस मामले में दूसरे नंबर पर जापान की राजधानी ‘टोक्यो’ और तीसरे नंबर पर अमेरिका राज्य कैलिफोर्निया स्थित ‘द सैन फ्रांसिस्को बे एरिया’ है। शीर्ष दस देशों की सूची में भारत का एक भी शहर नहीं है।

प्रश्न 5. ‘Sachin@50- सेलेब्रेटिंग ए मैस्ट्रो’ का विमोचन पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर – बोरिया मजूमदार

हाल ही में प्रख्यात खेल इतिहासकार और लोकप्रिय टीवी शो होस्ट बोरिया मजुमदार ने ‘Sachin@50- सेलेब्रेटिंग ए मैस्ट्रो’ किताब का अनावरण किया है। यह पुस्तक महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन के अवसर पर लांच की गई है। इस पुस्तक का बैक कवर नोट गुलजार द्वारा लिखा गया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *