डेली करेंट अफेयर्स क्विज 24 नवंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 24 नवंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 24 नवंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 24 नवंबर 2023

प्रश्न 1. सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज का नाम क्या है, जिनका हाल ही में निधन हुआ है?

उत्तर – फातिमा बीवी

तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल फातिमा बीवी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज (1989) थी। 96 साल की न्यायाधीश फातिमा बीवी का लम्बे और शानदार करियर के बाद हाल ही में निधन हो गया है। वह किसी भी उच्च न्यायपालिका में नियुक्त होने वाली पहली मुस्लिम महिला न्यायाधीश भी थीं। उन्होंने एशिया में एक देश के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश का खिताब भी जीता था। 

प्रश्न 2. ऑस्ट्रेलियाहिंद-23 अभ्यास का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – पर्थ (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 6 दिसंबर तक ऑस्ट्रेलियाहिंद-23 अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए भारतीय सेना के 81 सैनिकों का दल ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रस्थान कर चुका है। भारतीय दल में गोरखा राइफल्स के 60, नौसेना का एक और वायु सेना के 20 सैनिक शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सेना की 13वीं ब्रिगेड के 60, नौसेना और वायु सेना के 20-20 सैनिक इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

प्रश्न 3. हाल ही में किस राज्य ने जल संरक्षण जागरूकता के लिए ‘वाटर स्मार्ट किड अभियान’ शुरू किया?

उत्तर – मेघालय

बच्चों और युवा पीढ़ी के बीच जल संरक्षण के संबंध में जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना उत्पन्न करने के लिए मेघालय सरकार ने ‘मेघालय वाटर स्मार्ट किड अभियान’ शुरू किया। राज्य सरकार की यह पहल जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत चल रही है। मेघालय पृथ्वी पर सबसे आर्द्र स्थानों में से एक होने के बाद भी जल संरक्षण में चुनौतियों का सामना कर रहा है। हर साल मेघालय में वर्षा के माध्यम से 63 बिलियन क्यूबिक लीटर पानी प्राप्त होता है, जिसमें यह केवल 1 बिलियन क्यूबिक लीटर पानी का ही संरक्षण कर पाता है। 

प्रश्न 4. बंगाल की खाड़ी से टकराने वाले इस साल के चौथे तूफान का नाम क्या है?

उत्तर – माइकौंग

कई पूर्वोत्तर राज्यों पर चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’ के प्रभाव के बाद बंगाल की खाड़ी पर एक और चक्रवाती तूफान के टकराने की भारी सम्भावना है। स्काईमेटवेदर के नवीनतम अपडेट के अनुसार ‘माइकौंग’ नामक यह तूफान इस साल बंगाल की खाड़ी में आने वाला चौथा तूफान होगा। इस तूफान के प्रभावित क्षेत्रों में भारत के अलावा बांग्लादेश और म्यांमार भी शामिल है।

प्रश्न 5. लास वेगास ग्रांड प्रिक्स 2023 के विजेता कौन बने?

उत्तर – मैक्स वेरस्टैपेन

लास वेगास ग्रांड प्रिक्स 2023 में मैक्स वेरस्टैपेन ने फेरारी प्रतिद्वंद्वी चार्ल्स लेक्लर और रेड बुल टीम में साथी सर्जियो पेरेज़ को हराकर विजेता बने। रोमांच से भरी लास वेगास ग्रांड प्रिक्स 2023 में तीसरे लैप में ब्रिटिश स्टार लैंडो नॉरिस 180 मील प्रति घंटे की दुर्घटना के शिकार हो गए।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *