डेली करेंट अफेयर्स क्विज 23 नवंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 23 नवंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 23 नवंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 23 नवंबर 2023

प्रश्न 1. हाल ही में किसे बंगाल का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?

उत्तर – सौरव गांगुली

कोलकाता में आयोजित हुए द बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली को ‘बंगाल का ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त किया। सौरव गांगुली को चुनना राज्य के आर्थिक दृष्टिकोण को नया आकार देने में मदद करेगा। सौरव गांगुली इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं।

प्रश्न 2. हाल ही में गुजरात सरकार ने किस मछली को अपनी स्टेट फिश घोषित की है?

उत्तर – घोल फिश

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वर्ल्ड फिशरीज डे के अवसर पर घोल मछली को राज्य के स्टेट फिश के रूप में चुना। सीएम ने यह घोषणा साइंस सिटी, अहमदाबाद में आयोजित पहले ग्लोबल फिशरीज कांफ्रेंस इंडिया 2023 में की थी। सुनहरे भूरे रंग की घोल मछली का वैज्ञानिक नाम प्रोटोनिबिया डायकैंथस है। इस आम बोलचाल में सोने की दिल वाली मछली भी कहा जाता है।

प्रश्न 3. वज्र प्रहार 2023 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – मेघालय

भारत और अमेरिका, मेघालय में संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘वज्र प्रहार 2023’ का आयोजन कर रहे हैं। इस वर्ष अभ्यास के 14वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। मेघालय के उमरोई में आयोजित इस संयुक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के मध्य संयुक्त मिशन योजना और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों को साझा करना है।

प्रश्न 4. विश्व विरासत सप्ताह का आयोजन कब किया जाता है?

उत्तर – 19 से 25 नवंबर

हर साल विश्व विरासत सप्ताह का आयोजन 19 से 25 नवंबर तक किया जाता है। यह सप्ताह संस्कृति और विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। भारत विश्व विरासत सम्मेलन की भावना का जश्न मनाने के लिए टिकट वाले स्मारकों में मुफ्त प्रवेश, विश्व विरासत पर पुस्तकें प्रकाशित करना और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। 

प्रश्न 5. हाल ही में किस संस्थान ने सतलज नदी में ‘टैंटलम’ की खोज की?

उत्तर – आईआईटी रोपड़

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रोपड़ के शोधकर्ताओं ने सतलज नदी, पंजाब में टैंटलम की खोज की। यह खोज संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्‍टेंट प्रोफेसर डॉ. रेस्मी सेबेस्टियन के नेतृत्‍व वाली टीम ने की। टैंटलम एक दुर्लभ धातु है, जिसका व्यापक रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्‍टरों में इस्‍तेमाल होता है। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *