डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 25 जनवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 25 जनवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 25 जनवरी 2023

प्रश्न 1. 2022 के लिए भारत के नंबर वन पुलिस थाने का इनाम किसे दिया गया?

उत्तर – अस्का पुलिस थाने को 

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, नई दिल्ली में आयोजित डीजीएसपी/आईजीएसपी सम्मेलन 2022 के दौरान ओडिशा के गंजम जिले के अस्का पुलिस थाने को भारत के नंबर वन पुलिस थाने का पुरस्कार दिया। गंजम जिले के गंगापुर पुलिस स्टेशन को दूसरे सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का और चंपावत जिले के बनबसा थाने को तीसरे सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का पुरस्कार दिया गया। 

प्रश्न 2. भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस (national voter day) कब मनाया जाता है?

उत्तर – 25 जनवरी

इस वर्ष भारत निर्वाचन आयोग 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है। लोकतान्त्रिक देश में सरकार के चयन के लिए मतदाता सबसे अदम भूमिका निभाते हैं। यह दिवस मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। भारत में मतदाता की आयु 18 वर्ष से अधिक निर्धारित की गई है। 

प्रश्न 3. दुनिया का सबसे लंबा कैलीग्राफिक म्यूरल किस शहर में बना हुआ है?

उत्तर – मक्का (mecca)

हाल ही में मक्का (mecca) में ग्रैंड मस्जिद रोड पर दुनिया की सबसे लम्बी सुलेख पेंटिंग (calligraphic mural) बनाई गई है। यह सुलेख पेंटिंग कलाकार अमल फेलम्बन द्वारा बनाई गई है। इस सुलेख पेंटिंग की लम्बाई 75 मीटर है। 

प्रश्न 4. इंडिया ओपन बैडमिंटन 2023 का खिताब किसने जीता?

उत्तर – कुनलावुत वितिदसर्न (Kunlavut Vitidsarn)

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरूष सिंगल्‍स का खिताब थाइलैंड के शटलर कुनलावुत वितिदसर्न (Kunlavut Vitidsarn) ने जीता है। नई दिल्ली में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने विक्‍टर एक्‍सेलसन को 22-20, 10-21, 21-12 से हराया। इस चैंपियनशिप का आधिकारिक नाम ‘योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2023’ था। 

प्रश्न 5. 21वें डीआईएफएफ में एशियाई फिल्म प्रतियोगिता वर्ग में सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखन का पुरस्कार किस फिल्म को मिला?

उत्तर – अपराजितो (the undefeated)

हाल ही में ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (DIFF) के 21वें संस्करण का आयोजन किया गया। 21वें डीआईएफएफ (DIFF) में एशियाई फिल्म प्रतियोगिता वर्ग में दो भारतीय फिल्मों को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *