डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 26 जनवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 26 जनवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 26 जनवरी 2023

प्रश्न 1. हाल ही में फील्ड म्यूजियम के वैज्ञानिकों ने किस महाद्वीप में 17 पाउंड के बड़े उल्कापिंड की खोज की है?

उत्तर – अंटार्कटिका

फील्ड संग्रहालय, शिकागो के मारिया वैलेड्स और अन्य 3 वैज्ञानिकों ने एक अंटार्कटिक मिशन के दौरान इस उल्कापिंड को खोजा है। यह उल्कापिंड बॉलिंग बॉल और कद्दू से भी भारी है। वैज्ञानिकों को इस बर्फीले महाद्वीप पर 450 से भी अधिक उल्कापिंड मिले हैं। नासा (NASA) के अनुसार आमतौर पर एक उल्कापिंड का आकार एक कंकड़ से ले कर क्रिकेट गेंद जितना होता है। वर्तमान तक पृथ्वी पर 60,000 से अधिक उल्कापिंड प्राप्त हुए हैं।

प्रश्न 2. केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण और टीकाकरण के उद्देश्य से हाल ही में कौनसा पोर्टल लॉन्च किया है?

उत्तर – U-WIN

Co-WIN प्लेटफॉर्म की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए यह पोर्टल लॉन्च किया है। इस कार्यक्रम का पायलट चरण हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के दो जिलों में शुरू किया गया है। यह मंच गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और टीकाकरण करने, प्रसव को रिकॉर्ड करने, नवजात को पंजीकृत करने, जन्म के बाद टीके की खुराक देने और अन्य टीकाकरण कार्यक्रमों के लिए हैं।

प्रश्न 3. उत्तर भारत की सबसे बड़ी तैरती सौर परियोजना का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?

उत्तर – चंडीगढ़ में

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ में उत्तर भारत की 2000 केडब्ल्यूपी की तैरती सौर परियोजना का उद्घाटन किया है। 11.70 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर 39 में वाटर वर्क्‍स में इस फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट को शुरू किया गया है। इसके अलावा राज्यपाल पुरोहित ने धनास झील के ऊपर स्थापित 500 केडब्ल्यूपी के तैरते सौर ऊर्जा संयंत्र का भी उद्घाटन किया।

प्रश्न 4. हिमाचल प्रदेश ने इस वर्ष अपना कौनसा स्थापना दिवस मनाया?

उत्तर – 53वाँ

हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। 53वें राज्यत्व दिवस का राज्य स्तरीय समारोह हमीरपुर जिले में आयोजित किया गया। 25 जनवरी, 1971 में हिमाचल प्रदेश भारत का 18वाँ राज्य बना था। 

प्रश्न 5. भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए ‘ऑपरेशन अलर्ट’ अभ्यास का आयोजन किस बल ने किया?

उत्तर – बीएसएफ ने

गुजरात के कच्छ जिले से राजस्थान के बाड़मेर तक ‘आपरेशन अलर्ट’ अभ्यास शुरू किया गया। यह अभ्यास गणतंत्र दिवस के दौरान राष्ट्र-विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबे को विफल करने के लिए आयोजित किया गया। यह अभ्यास 28 जनवरी तक सर क्रीक (दलदली क्षेत्र) में जारी रहेगा।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *