डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 28 जनवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 28 जनवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 28 जनवरी 2023

प्रश्न 1. अंतरराष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस (international holocaust remembrance day) कब मनाया जाता है?

उत्तर – 27 जनवरी

यह दिवस होलोकॉस्ट के पीड़ितों की याद में मनाया जाता है। वर्ष 2005 में संयुक्त राष्ट्र ने यह दिवस द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई प्रलय की त्रासदी की वर्षगांठ को मनाने के लिए घोषित किया था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुए नरसंहार में नाजी जर्मनी ने 1941 और 1945 के बीच लगभग छह मिलियन यूरोपीय यहूदियों की हत्या कर दी थी। 

प्रश्न 2. आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर (ICC Men’s Cricketer of the Year) 2022 का पुरस्कार किस खिलाड़ी को मिला?

उत्तर – बाबर आजम (Babar Azam), पाकिस्तान 

आईसीसी अवॉर्ड (ICC Awards) की घोषणा पूरी की जा चुकी है। इसमें 1 जनवरी, 2022 से 31 दिसंबर, 2022 के बीच के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को अवॉर्ड दिया गया है। इसमें भारत के सूर्यकुमार यादव को मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। वीमेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए भारत की रेणुका सिंह को चुना गया।

प्रश्न 3. इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) द्वारा हाल ही में किस रेलवे स्टेशन को ‘ग्रीन रेलवे स्टेशन सर्टिफिकेट’ से सम्मानित किया गया?

उत्तर – विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को

विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को हरित अवधारणाओं को अपनाने के लिए यह प्रमाण-पत्र दिया गया है। IGBC द्वारा दी जाने वाली रेटिंग में ‘प्लेटिनम’ सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है, जो विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को मिली है। विशाखापत्तनम रेलवे ने पर्यावरण की छह श्रेणियों में 100 में से 82 अंक हासिल किए हैं।

प्रश्न 4. अंतर सरकारी तकनीकी कार्य समूह के 12वें सत्र में किसे उपाध्यक्ष चुना गया?

उत्तर – भारत को

पशु आनुवंशिक संसाधन (AGR) पर अंतर सरकारी तकनीकी कार्य समूह (ITWG) के 12वें सत्र का आयोजन रोम में 18 से 20 जनवरी, 2023 तक किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) और राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. बी एन त्रिपाठी ने भारतीय दूत के रूप में अध्यक्षता की। 

प्रश्न 5. कौनसा देश दुनिया के पहले फोटोनिक-आधारित क्वांटम कंप्यूटर का व्यावसायीकरण करेगा?

उत्तर – कनाडा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक नए संघीय निवेश की घोषणा की है। यह दुनिया के पहले फोटोनिक-आधारित, दोष-सहिष्णु क्वांटम कंप्यूटर के निर्माण और व्यावसायीकरण के लिए हैं। यह क्वांटम कंप्यूटर कनाडा की क्वांटम कंप्यूटिंग कंपनी Xanadu Quantum Technologies Inc. द्वारा विकसित किए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए 40 मिलियन कनाडाई डॉलर ($32 मिलियन) का बजट घोषित किया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *