डेली करेंट अफेयर्स क्विज 30 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 30 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 30 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. इस वर्ष संयुक्त सैन्य अभ्यास काज़िंड के कौनसे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है? 

उत्तर – 7वें

भारतीय थल सेना और वायु सेना के 120 सैनिकों का दल 7वें संयुक्त सैन्य अभ्यास काज़िंड के लिए कजाकिस्तान रवाना हुआ हैं। काज़िंड-2023 का आयोजन कतर में 30 अक्टूबर से 11 नवंबर 2023 तक किया जाएगा। भारत और कजाकिस्तान के मध्य काजिंद अभ्यास वर्ष 2016 में शुरू किया गया था।

प्रश्न 2. ‘साउथ एशियन रीजन में फूड लॉस एंड वेस्ट प्रीवेंशन’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – नई दिल्ली

जर्मनी का थुनेन संस्थान और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद मिलकर नई दिल्ली के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2023 तक ‘साउथ एशियन रीजन में फूड लॉस एंड वेस्ट प्रीवेंशन’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यशाला का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने किया। इस कार्यशाला में फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान तथा खाद्य अपशिष्ट के आकलन और प्रभाव को उजागर किया जाएगा। 

प्रश्न 3. सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह 2023 की थीम क्या है?

उत्तर – भ्रष्‍टाचार को ना कहें, राष्‍ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें

इस वर्ष 30 अक्‍टूबर से 5 नवंबर 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह मनाया जा रहा है। इसकी थीम ‘भ्रष्‍टाचार को ना कहें, राष्‍ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें’ निर्धारित की गई है। यह सप्ताह भारत के लौह पुरुष सरदार वल्‍लभभाई पटेल के स्मरण में मनाया जाता है। इस दौरान देश के नागरिकों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई जाती है। 

प्रश्न 4. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस वर्ष किस महापुरुष की जयंती पर ‘मेरा युवा भारत संगठन’ का शुभारंभ करेंगे?

उत्तर – सरदार वल्‍लभभाई पटेल

पीएम मोदी इस वर्ष राष्‍ट्रीय एकता दिवस पर ‘मेरा युवा भारत संगठन’ का शुभारम्भ करेंगे, जो युवाओं को राष्‍ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने में अवसर प्रदान करेगा। सरदार पटेल ने राष्ट्र निर्माण में 5 सौ अस्‍सी से अधिक रियासतों के जोडने में अपनी अतुलनीय भूमिका निभाई थी। सरदार पटेल की गुजरात के केवडिआ में 182 मीटर ऊँची प्रतिमा बनी हुई है, जिसे स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 5. इस वर्ष मुंबई में जनजातीय युवा कार्यक्रम के कौनसे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर – 15वें 

15वें जनजातीय युवा कार्यक्रम का उद्घाटन 29 अक्टूबर को मुंबई में किया गया। यह कार्यक्रम 2 नवंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में दो सौ बीस प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। ये प्रतिभागी झारखंड राज्य के गुमला, खूंटी, लातेहार, सरायकेला-खरसावां जिलों, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और तेलंगाना राज्य के भद्रदारी जिले तथा बिहार राज्य के जमुई, लखीसराय जैसे जन-जातीय जिलों से आए हैं।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *