डेली करेंट अफेयर्स क्विज 28 जुलाई 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 28 जुलाई 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 28 जुलाई 2023

प्रश्न 1. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने किस अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन किया?

उत्तर – भारत मंडपम

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) परिसर ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों से ‘बड़ा सोचें, बड़ा सपना देखें, बड़ा करें’ के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम लोकतंत्र को दिया गया खूबसूरत उपहार है।

प्रश्न 2. हैंडबॉल खेल के लिए खेल मंत्रालय ने किस संघ को मान्यता प्रदान की है?

उत्तर – भारतीय हैंडबॉल संघ (एचएआई)

हाल ही में खेल मंत्रालय ने भारतीय हैंडबॉल संघ (Handball Federation of India) को देश में हैंडबाल खेल के संचालन के लिए आधिकारिक संस्था के रूप में मान्यता प्रदान की है। अब HAI एक पूरी तरह कार्यात्मक राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF) के रूप में कार्य करेगा और भारत में हैंडबॉल खेलों का प्रबंधन करेगा।

प्रश्न 3. किस देश ने दुनिया की 7 बिग कैट एलायंस के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) लॉन्च किया है?

उत्तर – भारत

हाल ही में पृथ्वी पर 7 प्रमुख बड़ी बिल्लियों की प्रजातियों के संरक्षण के उद्देश्य से भारत ने इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) लॉन्च किया है। भारत के प्रोजेक्ट टाइगर के परिणामस्वरूप दुनिया के 70% बाघ भारत में पाए जाते हैं। IBCA का फोकस बड़ी बिल्लियों की 7 प्रजातियों का संरक्षण करना है। बिल्लियों की 7 प्रजातियों में बाघ, शेर, तेंदुआ, चीता, जगुआर, हिम तेंदुआ और क्लाउडेड लेपर्ड शामिल हैं।

प्रश्न 4. अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) कब मनाया जाता है?

उत्तर – 29 जुलाई को

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस, प्रतिवर्ष 29 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाघों के संरक्षण व उनकी लुप्तप्राय हो रही प्रजाति को बचाने के लिए जागरूकता फैलाता है। यह बाघों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए एक वैश्विक प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ बाघ संरक्षण के मुद्दों के लिए जन जागरूकता और समर्थन बढ़ाता है।

प्रश्न 5. भारत के 83वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने?

उत्तर – आदित्य एस सामंत

बीलचेस एमटीओ 2023 टूर्नामेंट में आर्यन चोपड़ा के विरुद्ध अपने 9वें दौर का खेल शुरू करने के साथ ही आदित्य एस सामंत, जीएम बन गए। 17 वर्षीय सामंत भारत के 83वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने हैं। आदित्य सामंत ने बु जियांगजी के विरुद्ध अपने आठवें दौर के खेल को ड्रॉ कर लिया था और नौवें दौर में खेलकर अपना अंतिम जीएम मानदंड प्राप्त किया।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *