डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 30 जनवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 30 जनवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 30 जनवरी 2023

प्रश्न 1. एयरो इंडिया 2023 का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

उत्तर – येलहनका, बेंगलुरु में

एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का आयोजन 13 से 17 फरवरी तक किया जाएगा। एयरो इंडिया के कारण रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग ने पिछले साल ही भारत के इस द्विवार्षिक रोड शो की घोषणा की थी। एयरो इंडिया 2023 को एशिया का सबसे बड़ा एयरशो है। 

प्रश्न 2. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) फिल्म महोत्सव का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – मुंबई में

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम( एनएफडीसी) के माध्यम से सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा 27 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य सिनेमाई साझेदारी का निर्माण करना है। SCO में विभिन्न देशों की संस्कृतियों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करना और सामूहिक सिनेमाई अनुभव प्रदान करना है।

प्रश्न 3. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के लिए कौनसी एप्लीकेशन लॉन्च की गई है?

उत्तर – Khelo India Games

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘Khelo India Games’ को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर लॉन्च किया है। इस एप के माध्यम से खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों, कोच, सहायक कर्मचारियों, एथलीटों के अभिभावकों और खेल कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी राज्यों के अधिकारियों की जानकारी एक क्लिक के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी। यह खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए समर्पित पहली एप है।

प्रश्न 4. इस वर्ष भगवान श्री देवनारायण जी का कौनसा ‘अवतरण महोत्सव’ मनाया गया?

उत्तर – 1111वाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के भीलवाड़ा में भगवान श्री देवनारायण जी के 1111वें ‘अवतरण महोत्सव’ के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया। देवनारायण जी राजस्थान के एक लोक देवता, शासक और महान योद्धा थे। भगवान श्री देवनारायण जी की पूजा मुख्यतः राजस्थान, हरियाणा तथा मध्यप्रदेश में होती है। इनका भव्य मंदिर आसीन्द में स्थित है।

प्रश्न 5. खादी उत्सव-23 का आयोजन किस आयोग द्वारा किया जा रहा है?

उत्तर – खादी और ग्रामोद्योग आयोग

मुंबई स्थित KVIC मुख्यालय में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने ‘खादी उत्सव-23’ का शुभारम्भ किया। खादी उत्सव 2023 का आयोजन 27 जनवरी से 24 फरवरी, 2023 तक किया जा रहा है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *