डेली करेंट अफेयर्स क्विज 23 दिसंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 23 दिसंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 23 दिसंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 23 दिसंबर 2023

प्रश्न 1. WHO की क्षेत्रीय निदेशक का नाम जिसे हाल ही में भूटान ने ‘नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट गोल्ड मेडल’ से सम्मानित किया है?

उत्तर – डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह

डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह को भूटान में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट गोल्ड मेडल’ से सम्मानित किया गया है। डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक है। 17 दिसंबर 2023 को थिम्पू, भूटान में उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ड्रुक ग्यालपो (ड्रैगन राजा) जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक द्वारा प्रदान किया गया। डॉ सिंह ने भूटान को 2017 में खसरा और 2023 में रूबेला से निर्धारित समय से पहले मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई।

प्रश्न 2. भारत में जेएजी कोर दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 21 दिसंबर

भारतीय सेना की प्रतिष्ठित न्यायिक और कानूनी शाखा ‘जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) विभाग’ ने 21 दिसंबर 2023 को न्यायिक उत्कृष्टता के 40 वर्ष पूर्ण किए। जेएजी कोर दिवस देश में सेना अधिनियम के लिए विधेयक की ऐतिहासिक शुरूआत को चिह्नित करता है। सेना के भीतर कानूनी व्यवस्था के लिए आधार तैयार करने के लिए 1949 में संसद में यह विधेयक पारित किया गया था।

प्रश्न 3. भारत में गणित दिवस किस महापुरुष की जयंती पर मनाया जाता है?

उत्तर – श्रीनिवास रामानुजन

हर साल 22 दिसंबर को भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। यह दिवस महान गणितिज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 26 फरवरी 2012 को यह घोषणा की थी कि देश में हर साल 22 दिसंबर को नेशनल मैथमेटिक्स डे मनाया जाएगा। मानव जीवन के विकास में गणित की अहम भूमिका है। 22 दिसम्बर, 1887 को मद्रास प्रेसीडेंसी के इरोड में जन्में रामानुजन ने गणित के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

प्रश्न 4. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस कंपनी को 2023 के लिए ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार दिया?

उत्तर – क्रॉम्पटन (सीजीसीईएल)

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2023 से क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (सीजीसीईएल) को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से क्रॉम्पटन के लिए यह पुरस्कार कंपनी के बिजनेस हेड सचिन फर्तियाल ने स्वीकार किया। क्रॉम्पटन को यह पुरस्कार उसके स्टोरेज वॉटर हीटर के लिए दिया गया जो 2023 के सबसे ऊर्जा कुशल उपकरण श्रेणी में से एक हैं।

प्रश्न 5. 2023 के लिए पुरुष एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर – हार्दिक सिंह

एफआईएच हॉकी स्टार अवार्ड्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह को इस वर्ष के पुरुष एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए चुना गया। हार्दिक सिंह ने 2020 में टोक्यो में आयोजित ओलंपिक में भारत की कांस्य पदक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2023 के लिए महिला एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर का ख़िताब ज़ैन डे वार्ड को दिया गया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *