डेली करेंट अफेयर्स क्विज 17 मई 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 17 मई 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 17 मई 2023

प्रश्न 1. हाल ही में किस देश ने इच्छामृत्यु (Euthanasia) को वैध घोषित किया है?

उत्तर – पुर्तगाल ने 

पुर्तगाल भी दुनिया के उन देशों की सूची ने शामिल हो गया है, जो इच्छामृत्यु को वैध मानते हैं। हालांकि इस कानून के पारित होने के बाद इस कैथोलिक देश के भीतर इसका विरोध और सहयोग दोनों शुरू हो गया है। इस कानून का रूढ़िवादी राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने भी कड़ा विरोध किया है। इस नए कानून के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति इच्छामृत्यु (Euthanasia) के लिए अनुरोध कर पाएंगे।

प्रश्न 2. शांति से एक साथ रहने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Living Together in Peace) कब मनाया जाता है?

उत्तर – 16 मई को

संयुक्त राष्ट्र और कई अन्य देशों द्वारा हर साल शांति से एक साथ रहने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Living Together in Peace) मनाया जाता है। यह दिवस दुनिया के सभी लोगों को एक साथ मिलजुल कर रहने के लिए प्रेरित करता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत आने वाली पीढ़ियों को युद्ध जैसी विनाशकारी स्थिति से बचाने के लिए की गई थी। 

प्रश्न 3. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने ड्रोन द्वारा ब्लड बैग पहुँचाने के लिए कौनसी पहल शुरू की?

उत्तर – iDrone पहल

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने ड्रोन द्वारा ब्लड बैग पहुँचाने के लिए अपनी iDrone पहल का सफल परीक्षण कर लिया है। ICMR की इस पहल का उद्देश्य चिकित्सा आपूर्ति वितरित करना है। ICMR की iDrone पहल के माध्यम से LHMC, GIMS, और JIIT के स्वीकृत रक्त उत्पादों को ड्रोन के द्वारा पहुँचाया जाएगा। COVID-19 महामारी के दौरान इस पहल के माध्यम से दुर्गम स्थानों पर टीकों की आपूर्ति की गई थी।

प्रश्न 4. अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 16 मई

भौतिकी विज्ञानी थियोडोर मैमन ने 1960 में लेज़र (LASER) का सफल संचालन किया था। थियोडोर की इस उपलब्धि को चिह्नित करते हुए प्रतिवर्ष 16 मई को अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस (International Light Day) मनाया जाता है। यह दिवस वार्षिक कार्यक्रम की तरह आयोजित किया जाता है जो संस्कृति, विज्ञान, शिक्षा, कला और अन्य क्षेत्रों में विकास के महत्त्व को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने 20 दिसंबर, 2017 को अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस की स्थापना की थी।

प्रश्न 5. हाल ही में किसने राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होमोकॉन 2023’ का उद्घाटन किया?

उत्तर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 

दून विश्वविद्यालय, देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होम्योकॉन 2023’ का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने होम्योपैथी पर एक डॉक्यूमेंट्री का भी शुभारंभ किया है। इस सम्मलेन में कोरोना महामारी के दौरान होम्योपैथी की चिकित्सा प्रणाली के महत्त्व को प्रदर्शित किया गया।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *