डेली करेंट अफेयर्स क्विज 5 जुलाई 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 5 जुलाई 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 5 जुलाई 2023

प्रश्न 1. SBI ने हाल ही में किसे CFO नियुक्त किया?

उत्तर – कामेश्वर राव कोडवंती को

हाल ही में देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कामेश्वर राव कोडवंती को अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है। कोडवंती से पहले चरणजीत सुरिंदर सिंह अत्रा इस पद पर कार्यरत थे। कोडवंती वर्ष 1991 से एसबीआई से जुड़े हुए हैं, उन्हें बैंकिंग, फॉरेक्स, फाइनेंस और अकाउंटिंग में अनुभव का खजाना है।

प्रश्न 2. पीएम मोदी ने किस राज्य में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया?

उत्तर – आंध्र प्रदेश में

04 जुलाई, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया। सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट ने इस कन्वेंशन सेंटर को बनवाया है। प्रशांति निलयम सत्य साईं बाबा का मुख्य आश्रम है। लगभग 56 हजार 500 वर्ग फुट में यह बिल्डिंग बनाई गई है। इसमें 2 सभागार हैं, दोनों में ही एक-एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता है।

प्रश्न 3. विश्व जूनोसिस दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 6 जुलाई को

प्रतिवर्ष 6 जुलाई को दुनियाभर में विश्व जूनोस दिवस मनाया जाता है। यह दिवस फ्रांसीसी जीवविज्ञानी लुई पाश्चर की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। पाश्चर ने वर्ष 1885 में इस दिन रेबीज का पहला टीका लगाया था। यह जूनोटिक रोग की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। ऐसी बीमारियां जो जानवरों या कीड़ों से मनुष्यों में फैल सकती हैं, जूनोटिक रोग कहलाते हैं।

प्रश्न 4. SAFF चैंपियनशिप 2023 का विजेता कौन बना?

उत्तर – भारत

अपराजित रहते हुए भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने SAFF चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला जीत लिया है। बेंगलुरू के श्री कांतिरावा स्टेडियम में खेले गए SAFF 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत ने कुवैत को 5-4 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने 14 संस्करणों में से अपना 9वां खिताब जीत लिया है।

प्रश्न 5. 2022-23 के लिए AIFF पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर किसे नामित किया गया है?

उत्तर – लालियानजुआला छांगटे को

भारतीय फुटबॉल टीम के मिडफील्डर लालियांजुआला छांगटे को 2022-23 के लिए AIFF पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया। महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर पुरस्कार की विजेता मनीषा कल्याण रही।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *