डेली करेंट अफेयर्स क्विज 6 अप्रैल 2023 (Daily Current Affairs Quiz)

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 6 अप्रैल 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 6 अप्रैल 2023

प्रश्न 1. हाल ही में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस कौन बने?

उत्तर – शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद

शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की तेल समृद्ध राजधानी अबू धाबी का क्राउन प्रिंस नामित किया गया है। वे राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के सबसे बड़े बेटे हैं। शेख खालिद का जन्म 8 जनवरी, 1982 को हुआ। शैख़ खालिद ने अपनी स्नातक की उपाधि अमेरिकी विश्वविद्यालय शारजाह से प्राप्त की थी। उन्होंने वर्ष 2014 में किंग्स कॉलेज लंदन में युद्ध अध्ययन विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

प्रश्न 2. हाल ही में FICCI महिला संगठन की 40 वीं अध्यक्ष कौन बनी है?

उत्तर – सुधा शिवकुमार

FICCI Ladies Organisation (FLO) के 40वें अध्यक्ष के रूप में सुधा शिवकुमार को नियुक्त किया गया है। FICCI लेडीज़ ऑर्गनाइजेशन (flo) के 39वें सत्र के दौरान सुधा जी की नियुक्ति की गई। FLO महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रश्न 3. किस देश ने हाल ही में जासूसी सैटेलाइट ‘ऑफेक-13’ को लांच किया है?

उत्तर – इजरायल ने

इजराइल ने 5 अप्रैल को अपना नया जासूसी सैटेलाइट को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में उतारा। इस नए सैटेलाइट का नाम ‘ऑफेक-13’ है। यह उपग्रह इजराइल के दूसरे जासूसी उपग्रह श्रृंखला ‘Ofek’ की नवीनतम जोड़ी है। उपग्रहों की यह श्रृंखला 1988 से संचालन में हैं। ऑफेक-13 इजराइली सेना और खुफिया एजेंसियों को उन्नत जानकारी देने में सक्षम है। इस उपग्रह में उच्च रिजोल्यूशन इमेजिंग और भूमि स्टेशनों को रियल-टाइम जानकारी भेजने जैसी क्षमता शामिल है।

प्रश्न 4. अंतर्राष्ट्रीय विवेक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 05 अप्रैल

विश्व में शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 05 अप्रैल को ‘अंतर्राष्ट्रीय विवेक दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस इंसानों को विवेकपूर्ण जीवन जीने और मानवाधिकारों के सम्मान के लिए प्रेरित करता है। इसके अलावा यह दिवस हमें अन्य जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए आग्रह करता है। 

प्रश्न 5. राष्ट्रीय समुद्री दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 05 अप्रैल

भारत में हर साल 05 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है। देश में राष्ट्रीय समुद्री सप्ताह 30 मार्च से 5 अप्रैल तक मनाया जाता है। इस वर्ष 60 वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया गया। यह दिवस देश की समुद्री विरासत और देश की अर्थव्यवस्था के समर्थन में अपनी भूमिका निभाता है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *