डेली करेंट अफेयर्स क्विज 7 अप्रैल 2023 (Daily Current Affairs Quiz)

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 7 अप्रैल 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 7 अप्रैल 2023

प्रश्न 1. हाल ही में किसे 2027 तक निर्विरोध यूईएफए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर – अलेक्जेंडर सेफ़रिन

अलेक्जेंडर सेफ़रिन को लिस्बन में आयोजित यूरोपीय फ़ुटबॉल के शासी निकाय की साधारण कांग्रेस में निर्विरोध यूईएफए अध्यक्ष के रूप में चुना गया। यूरोपीय फुटबॉल संघों के संघ (UEFA) द्वारा यूईएफए चैंपियंस लीग का आयोजन कराया जाता है। चैंपियंस लीग, एक वार्षिक महाद्वीपीय क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता है।

प्रश्न 2. विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 06 अप्रैल

हर साल 6 अप्रैल को ‘विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य समाज में खेलों के महत्त्व को उजागर करना है। यह विश्व में सद्भाव और शांति पर खेलों के कारण सकारात्मक प्रभाव को चिह्नित करता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2013 में घोषणा की थी कि हर साल 6 अप्रैल को विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

प्रश्न 3. जीआई टैग सूची में वित्त वर्ष 2022-23 में शीर्ष पर कौनसा राज्य है?

उत्तर – केरल 

हाल ही में GI रजिस्ट्री द्वारा फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की सूची जारी की। इस सूची में केरल ने सर्वाधिक भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्राप्त किए हैं। GI टैग प्राप्त करने वाले केरल के ये उत्पाद ओनट्टुकरा एलु (तिल), कांथलूर वट्टावाडा वेलुथुलि (लहसुन), अटप्पाडी आटुकोम्बू अवारा (बीन्स), अटप्पाडी थुवारा (रेड ग्राम), और कोडुंगल्लूर पोत्तुवेल्लारी (स्नैप मेलन) है।

प्रश्न 4. 3 अप्रैल, 2023 को CBI की कौनसी जयंती मनाई गई?

उत्तर – हीरक जयंती

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञानं भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया। केंद्रीय जांच ब्यूरो की स्थापना गृह मंत्रालय, भारत सरकार के एक प्रस्ताव द्वारा 1 अप्रैल, 1963 को की गई थी। स्थापना के बाद से CBI भारत की प्रमुख जाँच एजेंसी है।

प्रश्न 5. भारत के साथ कौनसा देश मिलकर लिथियम के क्षेत्र में काम करेगा?

उत्तर – चिली

आधुनिक तकनीक का एक अनिवार्य घटक के रूप में ‘लिथियम’ स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल किया जाता है। जिस तरह से विश्व अब कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की कोशिश में लगा हुआ है इसलिए लिथियम की मांग आसमान छू रही है। ऐसे में चिली भारत के साथ वर्तमान में लिथियम मूल्य श्रृंखला की क्षमता का दोहन करने के लिए साझेदारी कर रहा है। चिली दुनिया में लिथियम का सबसे बड़ा उत्पादक है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *