डेली करेंट अफेयर्स क्विज 6 मार्च 2023 (Daily Current Affairs Quiz)

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 6 मार्च 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 6 मार्च 2023

प्रश्न 1. सरकार द्वारा मान्यता मिलने के बाद भारत में Nano DAP की मैन्युफैक्चरिंग कौन करेगा?

उत्तर – इफको (IFFCO)

हाल ही में भारत सरकार ने नैनो डीएपी की स्वीकृति प्रदान की है। इसकी जानकारी केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके दी है। Nano Liquid DAP किसान के जीवन को आसान बनाएगी क्योंकि यह एक बोतल डीएपी फर्टिलाइजर (DAP Fertilisers) की एक बोरी जितना असरदार है। इसकी कीमत भी डीएपी फर्टिलाइजर की एक बोरी से लगभग आधी है। 

प्रश्न 2. इस वर्ष बीजू पटनायक की जयंती की कौनसी वर्षगाँठ मनाई गई?

उत्तर – 107वीं 

भारतीय राजनीतिज्ञ और दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रह चुके ‘बीजू पटनायक’ का जन्म गंजाम के भंज नगर में 5 मार्च 1916 को हुआ था। वे ऊर्जावान और बहुआयामी नेता थे। इन्होंने ओडिशा की प्रगति में अद्वितीय योगदान देने के साथ आपातकाल से लड़ने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। भुवनेश्वर में स्थित बीजू पटनायक हवाईअड्डे का नाम इन्ही के नाम पर रखा गया है। 

प्रश्न 3. अंतर्राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास “कटलैस एक्सप्रेस 23” (आईएमएक्स/सीई-23) में किस युद्ध-पोत ने भाग लिया?

उत्तर – आईएनएस त्रिकंद

राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘कटलैस एक्सप्रेस’ अभ्यास का आयोजन हर वर्ष पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी हिंद महासागर में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष का कटलैस एक्सप्रेस 23 अभ्यास 26 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक खाड़ी क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। 

प्रश्न 4. कर्टन रेजर 2023 सम्मेलन किस स्वदेशी विमान वाहक पर आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर – आईएनएस विक्रांत

समुद्र में आईएनएस विक्रांत पर सम्मेलन का पहला चरण आयोजित किया जा रहा है। नौसेना कमांडरों का प्रथम सम्मेलन 06 मार्च, 2023 को शुरू हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेशी विमान वाहक पर नौसेना कमांडरों को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन नौसेना कमांडरों के लिए सैन्य-रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आयोजित किया गया है। 

प्रश्न 5. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेगा वॉकथॉन कार्यक्रम “वॉक फॉर हेल्थ” का आयोजन किसने किया?

उत्तर – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी में “वॉक फॉर हेल्थ” का आयोजन किया। इसके साथ देश की जिला मुख्यालयों पर ‘स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत’ की थीम के तहत साइक्लेथॉन का आयोजन भी किया गया। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *