डेली करेंट अफेयर्स क्विज 7 जनवरी 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 7 जनवरी 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 7 जनवरी 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 7 जनवरी 2024

प्रश्न 1. राष्ट्रीय पक्षी दिवस 2024 की थीम क्या है?

उत्तर – लड़ाई का अधिकार

राष्ट्रीय पक्षी दिवस (National Bird Day) प्रतिवर्ष 5 जनवरी को मनाया जाता है। पर्यावरणविद, प्रकृति व पक्षी प्रेमियों द्वारा यह दिन पक्षियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। बॉर्न फ्री यूएसए और एवियन वेलफेयर गठबंधन द्वारा इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2002 में की गई थी। वर्तमान में भारत सहित कई देश यह दिवस मनाते हैं। हमारे पर्यावरण में पक्षियों की अभूतपूर्व जगह है। इसलिए हर देश में पक्षी संरक्षण संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

प्रश्न 2. असम सरकार द्वारा 2024 में गुणोत्सव के कौनसे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है? 

उत्तर – 5वें

असम सरकार इस वर्ष 5वें ‘गुणोत्सव’ का आयोजन कर रही है। यह राज्यव्यापी मूल्यांकन 40 लाख छात्रों का मूल्यांकन करने, सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और सीखने के परिणामों को बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। गुणोत्सव-2024 का आयोजन 3 जनवरी से 8 फरवरी तक किया जा रहा है। राज्य सरकार की यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और सीखने के परिणामों में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

प्रश्न 3. विश्व युद्ध अनाथ दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 6 जनवरी

हर साल 6 जनवरी को विश्व युद्ध अनाथ दिवस मनाया जाता है। यह दिवस अनाथ बच्चों द्वारा सहन किए गए आघात के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाती है और उनके सामने आने वाले संकटों को दूर करने के लिए प्रयास किये जाते हैं। अक्सर अनाथालयों में बड़े होने वाले बच्चे भावनात्मक और सामाजिक भेदभाव का सामना करते हैं, जो मानवीय व सामाजिक संकट का रूप ले लेता है। इसलिए इस दिवस के अवसर पर कई जागरूक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 

प्रश्न 4. हाल ही में महाराष्ट्र की पहली महिला DGP कौन बनी?

उत्तर – IPS रश्मि शुक्ला

महाराष्ट्र सरकार ने IPS रजनीश सेठ के रिटायर्ड होने के बाद IPS रश्मि शुक्ला को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। इसके साथ ही IPS रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला DGP बन गई है। महाराष्ट्र में उनकी छवि एक्टिव लेडी ऑफिसर के रूप में हैं। 1988 बैच की IPS ऑफिसर रश्मि शुक्ला पुणे पुलिस कमिश्नर, महाराष्ट्र में खुफिया विभाग की चीफ रहने के बाद मार्च 2023 में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की DG चुनी गई थीं।

प्रश्न 5. किस देश में ‘भारत पार्क’ स्थापित किया जाएगा?

उत्तर – यूएई

भारत सरकार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक समर्पित व्यापार क्षेत्र ‘भारत पार्क’ स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रही है। ‘भारत पार्क’ में वैश्विक दर्शकों के लिए भारतीय निर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित और संग्रहीत की जाएगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने UAE में सुरक्षित लेनदेन के साथ भारतीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय खरीद की सुविधा में क्षेत्र की भूमिका पर जोर दिया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *