डेली करेंट अफेयर्स क्विज 2 जनवरी 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 2 जनवरी 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 2 जनवरी 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 2 जनवरी 2024

प्रश्न 1. भारत के साथ कौनसा देश संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास डेजर्ट साइक्लोन-2024 में भाग ले रहा है?

उत्तर – यूएई 

संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन-2024 का आयोजन 2 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक राजस्थान में किया जा रहा है। इस अभ्यास में भारत और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाएं शहरी अभियानों में अपनी श्रेष्ठ स्किल्स को साझा करने के उद्देश्य से भाग ले रही है। राजस्थान के थार क्षेत्र को डेजर्ट साइक्लोन-2024 के लिए चुना है। दोनों देशों के बीच के सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक रिश्ते के बाद यह अभ्यास रक्षा के क्षेत्र में भी मित्रता को बढ़ावा देगा।

प्रश्न 2. इस वर्ष डीआरडीओ का कौनसा स्थापना दिवस मनाया गया?

उत्तर – 66वां

1 जनवरी 2024 को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया। 1 जनवरी 1958 में डीआरडीओ का गठन किया गया था। इसका निर्माण भारतीय सेना के पहले से चल रहे तकनीकी विकास प्रतिष्ठान (TDEs) और रक्षा विज्ञान संगठन (DSO) के साथ तकनीकी विकास एवं उत्पादन निदेशालय (DTDP) को मिला कर किया गया था। वर्तमान समय में DRDO में 5 हजार वैज्ञानिक और करीब 30 हजार कार्यकर्मी हैं।

प्रश्न 3. किस राज्य ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में गिनीज रिकॉर्ड बनाया?

उत्तर – गुजरात

हाल ही में गुजरात के 108 स्थानों पर 51 श्रेणियों के 4,000+ प्रतिभागियों ने सबसे बड़े सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के आयोजन के साथ इतिहास रच दिया। इस सामूहिक सूर्य नमस्कार को गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह कार्यक्रम नववर्ष की सुबह आयोजित किया गया था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि “गुजरात ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ 2024 का स्वागत किया – 108 स्थानों पर एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा सूर्य नमस्कार करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया! यह वास्तव में योग और हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का वास्तविक प्रमाण है।

प्रश्न 4. विश्व पारिवारिक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 1 जनवरी

हर साल की पहली तारीख को विश्व पारिवारिक दिवस (विश्व शांती दिवस) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में वैश्विक एकता और सद्भाव के विचारों को बढ़ावा देना है। इसके साथ नए साल के दिन यह आशा की जाती है कि आने वाला साल दुनिया में सूक्ष्म और स्थूल दोनों तरह के सकारात्मकता बदलाव लेके आए। दो किताबों ‘वन डे इन पीस, 1 जनवरी, 2000’ और ‘ट्री आइलैंड: ए नॉवेल फॉर द न्यू मिलेनियम’ के विचारों के आधार पर ही संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1997 में इस दिवस की घोषणा की थी।

प्रश्न 5. भारत की महिला ग्रैंड मास्टर का नाम जिसने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप 2023 में रजत पदक जीता?

उत्तर – कोनेरू हम्पी

उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप-2023 में भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने महिलाओं की श्रेणी में रजत पदक हासिल किया। कोनेरू हम्पी ने इससे पहले 2019 में जॉर्जिया के बटुमी में विश्व चैंपियन का ताज जीता था और 2012 में मॉस्को, रूस में कांस्य पदक जीता था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *