डेली करेंट अफेयर्स क्विज 16 मार्च 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 16 मार्च 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 16 मार्च 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 16 मार्च 2024

प्रश्न 1. किस टीम को हराकर मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2024 जीती?

उत्तर – विदर्भ

मुंबई और विदर्भ के बीच वानखेड़े स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से हराकर इस वर्ष की रणजी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस तरह मुंबई ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में अपना 42वां रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। अजिंक्य रहाणे मुंबई को यह ट्रॉफी जीताने वाले 26वें कप्तान बने और उन्होंने 8 वर्ष से लगातार होने वाली टीम की हार को भी समाप्त किया।

प्रश्न 2. हाल ही में बने फिलिस्तीन के नए प्रधानमंत्री का नाम क्या है?

उत्तर – मोहम्मद मुस्तफा

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति अब्बास ने मोहम्मद मुस्तफा की प्रधानमन्त्री के रूप में नियुक्ति की। अमेरिकी-शिक्षित अर्थशास्त्री मुस्तफा की जिम्मेदारी हमास के शासन के तहत गाजा के पुनर्निर्माण प्रयासों की देखरेख की रहेगी। अपने कार्यकाल में उन्हें गाजा के पुनर्निर्माण और विभाजन को समाप्त करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

प्रश्न 3. अनुच्छेद 370 के निरसन के बाद जम्मू-कश्मीर में सरकारी गेस्ट हाउस बनाने वाला पहला राज्य है?

उत्तर – महाराष्ट्र 

प्रदेश सरकार ने कश्मीर में महाराष्ट्र गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही महाराष्ट्र अनुच्छेद 370 के निरसन के बाद जम्मू-कश्मीर में सरकारी गेस्ट हाउस बनाने वाला पहला राज्य बन जाएगा। इछगाम की 2.5 एकड़ भूमि में बनाया जाने वाला गेस्ट हाउस श्रीनगर हवाई अड्डे के समीप और रेलवे स्टेशन से महज 5 किलोमीटर दूरी पर होगा।

प्रश्न 4. संयुक्त अभ्यास “सुरक्षा बेल्ट-2024” का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – ओमान की खाड़ी

ओमान की खाड़ी में चले 5 दिवसीय संयुक्त नौसेना अभ्यास “सुरक्षा बेल्ट-2024” में चीन, ईरान और रूस ने भाग लिया। इस वर्ष के अभ्यास का आयोजन “संयुक्त रूप से शांति और सुरक्षा का निर्माण” की थीम के तहत किया गया। इस अभ्यास को तीन चरणों में बंदरगाह चरण, समुद्री चरण और सारांश चरण में विभाजित किया गया था।

प्रश्न 5. भारत में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 16 मार्च

नेशनल वैक्सीनेशन डे/इम्यूनाइजेशन डे, भारत में हर साल 16 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में भूमिका निभाने वाले फ्रंटलाइन हेल्थ केयर वर्कर्स, डॉक्टर्स आदि की कड़ी मेहनत के प्रति शुक्रिया अदा करता है। वैक्सीन, खतरनाक और गंभीर बीमारियों को रोकने का एक प्रभावी तरीका है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *