डेली करेंट अफेयर्स क्विज 7 नवंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 7 नवंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 7 नवंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 7 नवंबर 2023

प्रश्न 1. भारत में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 7 नवंबर

भारत में हर साल 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है, जो कैंसर के शीघ्र पहचान, रोकथाम और उपचार के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है। आज के समय में भारत में हर साल 1.4 मिलियन नए कैंसर के मामले सामने आते हैं। आने वाले समय में (लगभग 2040 तक) यह आंकड़ा वैज्ञानिकों के अनुसार 2 मिलियन हो सकता है। 

प्रश्न 2. Sultan of Johor Cup 2023 में कांस्य पदक का विजेता कौन बना? 

उत्तर – भारतीय हॉकी टीम

Sultan of Johor Cup 2023 में भारत ने पाकिस्तान को कांस्य पदक के मुकाबले में 6-5 से हराकर पदक अपने नाम किया। भारतीय हॉकी टीम के लिए गोलकीपर एच एस मोहित ने पेनाल्टी शूटआउट में शानदार बचाव करते यह जीत दिलाई। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जर्मनी ने जीता। जर्मनी ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया।

प्रश्न 3. हाल ही में मुख्य सूचना आयुक्त कौन बने?

उत्तर – हीरालाल सामरिया 

6 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हीरालाल सामरिया को केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई। पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह आदि इस समारोह में उपस्थित थे। भरतपुर के रहने वाले हीरालाल सामरिया भारत के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त बने हैं।

प्रश्न 4. आईआईटी मद्रास के प्रथम अंतर्राष्ट्रीय परिसर की स्थापना किस देश में की गई?

उत्तर – तंजानिया

आईआईटी मद्रास ने अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय परिसर की स्थापना तंजानिया के ज़ांज़ीबार द्वीप पर की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास भारत का पहला IIT केंद्र बना है जिसने अंतरराष्ट्रीय परिसर स्थापित किया है। इस परिसर का उद्घाटन ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली म्विनी द्वारा किया गया। 

प्रश्न 5. दुनिया की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महिला प्रमुख कौन है?

उत्तर – शेख हसीना 

76 वर्षीय बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना के इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महिला प्रमुख बन गई हैं। उन्होंने पिछले 10 सालों में एक ग्रामीण जूट उत्पादक से बांग्लादेश की वृद्धि का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शेख हसीना 2009 से वर्तमान तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। पहली बार वे इस पद पर 1996 से 2001 तक कार्यरत रही।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *