डेली करेंट अफेयर्स क्विज 8 मार्च 2023 (Daily Current Affairs Quiz)

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 8 मार्च 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 8 मार्च 2023

प्रश्न 1. सौर ऊर्जा में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए 2022 का सीबीआईपी पुरस्कार किसने जीता?

उत्तर – भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने

सौर ऊर्जा में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए BHEL को केंद्रीय सिंचाई और बिजली बोर्ड (CBIP) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। BHEL, भारतीय केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है और देश में सबसे बड़ी सरकारी स्वामित्व वाली बिजली उत्पादन उपकरण निर्माता है। जल, बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए CBIP पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

प्रश्न 2. 2022 के लिए बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर किसने जीता?

उत्तर – मीराबाई चानू ने 

भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने 2022 के ‘बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर’ को जीता है। मीराबाई चानू टोक्यो ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता है। चानू मणिपुर की रहने वाली है। इस 28 वर्षीय भारोत्तोलक ने वर्ष 2021 में भी यह पुरस्कार जीता था। इसके साथ वह लगातार दो बार यह पुरस्कार जीतने वाली पहली एथलीट बनी। 

प्रश्न 3. एसीआई के वार्षिक सेवा गुणवत्ता पुरस्कार के लिए एशिया-प्रशांत क्षेत्र के किस हवाई अड्डे को चुना गया?

उत्तर – दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) के वार्षिक सेवा गुणवत्ता पुरस्कार के लिए दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के स्वच्छ हवाई अड्डों में शीर्ष स्थान दिया गया है। यह हवाईअड्डा डायल द्वारा संचालित है। आईजीआईए ने 2022 के लिए 40 मिलियन से अधिक यात्रियों प्रति वर्ष की श्रेणी में यह पुरस्कार जीता है। इस पुरस्कार का निर्धारण यात्री सर्वेक्षणों के आधार पर किया जाता है।

प्रश्न 4. जन औषधि दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 7 मार्च को

2023 में 5वां जन औषधि दिवस मनाया गया। इसकी थीम “जन औषधि – सस्ती भी अच्छी भी” थी। यह दिवस स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MOHFW), फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI), प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) की कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा मनाया जाता है। 

प्रश्न 5. अश्विनी वैष्णव ने किस राज्य के लिए ‘गो ग्रीन, गो ऑर्गेनिक’ कवर जारी किया?

उत्तर – सिक्किम 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सिक्किम के चार मंत्रियों ने राज्य के डाक विभाग का एक अनूठा कवर ‘गो ग्रीन, गो ऑर्गेनिक’ जारी किया। अश्विनी वैष्णव ने इस रिलीज़ के लिए डाक विभाग को ध्यानवाद दिया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) द्वारा जैविक राज्य के रूप में सिक्किम को मान्यता दी है l

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *