डेली करेंट अफेयर्स क्विज 10 मार्च 2023 (Daily Current Affairs Quiz)

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 10 मार्च 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 10 मार्च 2023

प्रश्न 1. आसियान-भारत व्यापार शिखर सम्मेलन 2023 कहाँ आयोजित किया गया?

उत्तर – कुआलालंपुर में

6 मार्च 2023 से 5वें आसियान-भारत व्यापार शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आसियान और भारत के वक्ताओं और प्रतिभागियों ने गहन आसियान-भारत सहयोग पर चर्चा की। ताकि भारत और ASEAN के मध्य इस सहयोग से व्यापार संबंधों, कनेक्टिविटी और आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन को बढ़ाया जा सके। ASEAN, दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संघ का एक समूह है। इसकी स्थापना वर्ष 1967 में बैंकॉक घोषणा पर हस्ताक्षर करने के दौरान की गई थी।

प्रश्न 2. 23वां राष्ट्रमंडल कानून सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?

उत्तर – गोवा

गोवा के राज्यपाल श्री पी.एस. श्रीधरन पिल्लई ने 5 मार्च को 23वें राष्ट्रमंडल विधि सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस 5 दिवसीय सम्मेलन में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत भी शरीक हुए थे। 52 देशों के 500 प्रतिनिधियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।

प्रश्न 3. किस मंत्रालय ने महिला नेतृत्व स्वच्छता अभियान ‘स्वच्छोत्सव’ की शुरुआत की?

उत्तर – केंद्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय (MoHUA) ने 3 सप्ताह के महिला नेतृत्व स्वच्छता अभियान ‘स्वच्छोत्सव’ शुरू किया। इस अभियान के तहत जीवन के सभी क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान करने के लिए शहरों में कार्यक्रमों और गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। यह अभियान 10 मार्च से 30 मार्च तक चलेगा।

प्रश्न 4. महिला केंद्रित उत्सव ‘अट्टुकल पोंगल’ किस राज्य में मनाया जाता है?

उत्तर – केरल

यह उत्सव प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 7 मार्च को अट्टुकल भगवती मंदिर में हजारों महिला भक्त द्वारा यह पर्व मनाया गया। इस पर्व के अवसर पर महिलाएं अट्टुकल भगवती मंदिर में देवी की पूजा करती है। महिलाएं शहर भर में और मंदिर के आसपास सड़कों के किनारे ईंटों के चूल्हा लगाती हैं और खीर/पायसम बनाती है।

प्रश्न 5. आमिर तमीम ने किसे कतर का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया?

उत्तर – शेख मोहम्मद को

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने विदेश मंत्री ‘शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी’ को क़तर का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। शेख मोहम्मद से पहले शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्दुलअजीज अल थानी क़तर के प्रधानमंत्री थे। शेख मोहम्मद ने 2016 से क़तर के लिए विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *