डेली करेंट अफेयर्स क्विज 9 दिसंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 9 दिसंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 9 दिसंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 9 दिसंबर 2023

प्रश्न 1. हाल ही में किस कंपनी ने एआई मॉडल ‘जेमिनी’ लॉन्च किया है?

उत्तर – एल्फाबेट 

गूगल की मूल कंपनी एल्फाबेट ने वर्तमान तक का अपना सबसे उन्नत एआई मॉडल जेमिनी लॉन्च किया है। मार्केट में जेमिनी की टक्कर ओपनएआई के चैट जीपीटी-4 और मेटा के लामा 2 जैसे प्रतिस्पर्धियों के साथ होगी। जेमिनी एक मल्टीमॉडल के रूप में विभिन्न प्रकार की सूचनाओं को समझने और संसाधित करने की क्षमता रखता है। इसमें टेक्स्ट, कोड, ऑडियो, चित्र और वीडियो शामिल हैं।

प्रश्न 2. टाइम मैगजीन का पर्सन ऑफ द ईयर 2023 किसे चुना गया?

उत्तर – टेलर स्विफ्ट

टाइम मैगजीन ने वर्ष 2023 के लिए प्रसिद्ध अमेरिकी गायक-गीतकार टेलर स्विफ्ट को पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया है। टेलर स्विफ्ट को यह मान्यता उनके संगीत और उनके व्यापक प्रभाव (स्पॉटिफ़ाई पर सबसे ज्यादा सुनी जाने वाले कलाकार) को देखते हुए दी गई है। वित्तीय दृष्टिकोण से 2023 टेलर स्विफ्ट के लिए एक शानदार वर्ष रहा है। उन्हें एराज़ टूर से आश्चर्यजनक रूप से $2 बिलियन का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

प्रश्न 3. 5वें नागालैंड हनी बी दिवस का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – किसामा गांव

नागालैंड के डिप्टी सीएम टीआर ज़ेलियांग की उपस्थिति में 5वें नागालैंड हनी बी दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष के नागालैंड हनी बी दिवस की थीम ‘बी एंड हनी ट्रायल्स टेस्ट’ थी। वर्तमान में नागालैंड में 1 लाख से अधिक मधुमक्खी पालक हैं। राज्य में वर्तमान शहद उत्पादन 440 मीट्रिक टन (एमटी) प्रति वर्ष है। नागालैंड मधुमक्खी पालन मिशन (एनबीएचएम) के द्वारा वर्ष 2030 तक शहद उत्पादन का लक्ष्य 2000 मीट्रिक टन रखा गया है।

प्रश्न 4. हाल ही में यूनेस्को की ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ सूची में भारत के किस नृत्य को शामिल किया गया है?

उत्तर – गरबा नृत्य 

यूनेस्को ने गुजरात के गरबा नृत्य को आधिकारिक तौर पर स्वीकार करते हुए इसे मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया है। पीएम मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने इस घोषणा को उत्साहपूर्वक स्वीकारते हुए इस पारंपरिक भारतीय नृत्य शैली की वैश्विक स्वीकृति की सराहना की।

प्रश्न 5. टाइम मैगजीन ने 2023 के लिए ‘एथलीट ऑफ द ईयर’ किसे नामित किया?

उत्तर – लियोनेल मेस्सी 

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को टाइम मैगजीन ने एथलीट ऑफ द ईयर 2023 घोषित किया है। अपनी रिकॉर्ड आठवीं बैलन डी’ओर की जीत के बाद अब एथलीट ऑफ द ईयर चुना जाना मेस्सी को इतिहास के महानतम फुटबॉलरों में से एक बनाता है। मेसी ने फीफा विश्व कप 2022 में अर्जेंटीना की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके साथ ही उन्होंने अपना पहला विश्व कप खिताब हासिल किया। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *