डेली करेंट अफेयर्स क्विज 7 दिसंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 7 दिसंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 7 दिसंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 7 दिसंबर 2023

प्रश्न 1. हाल ही में किस देश ने विश्व के सबसे बड़े प्रायोगिक परमाणु फ़्यूज़न रिएक्टर का अनावरण किया है?

उत्तर – जापान

जापान ने इबाराकी प्रान्त में परमाणु संलयन रिएक्टर JT-60SA का परिचालन शुरू कर दिया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत प्रायोगिक परमाणु संलयन रिएक्टर है। JT-60SA को जापान और यूरोपीय संघ के सहयोगात्मक प्रयास के रूप में विकसित किया गया है। यह स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा स्रोत के रूप में परमाणु संलयन की क्षमता का दोहन करने में महत्त्वपूर्ण कदम है।

प्रश्न 2. राजस्थान के किस जिले में 115 मिलियन वर्ष पुराने शार्क जीवाश्म की खोज की गई?

उत्तर – जैसलमेर

हाल ही में शोधकर्ताओं की एक टीम ने जैसलमेर, राजस्थान में 115 मिलियन वर्ष पुराने शार्क जीवाश्म की खोज की है। जैसलमेर बेसिन के हाबूर संरचना में खोजा गया यह जीवाश्म भारत का पहला प्रारंभिक क्रेटेशियस शार्क जीवाश्म है। यह जीवाश्म प्रारंभिक क्रेटेशियस काल (115 मिलियन वर्ष पहले) है, जो शार्क के लिए परिवर्तनकारी युग था। इस युग कई नई प्रजातियों का उद्भव और पुरानी प्रजातियों विलुप्त होना पाया गया।

प्रश्न 3. हाल ही में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा लॉन्च किए गए जीआईएस ऐप का नाम क्या है?

उत्तर – ग्राम मानचित्र

पंचायती राज मंत्रालय ने हाल ही में ‘ग्राम मैप’ नामक एक भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) एप्लिकेशन लॉन्च किया है। इस ऐप को “ग्राम मानचित्र” के नाम से जाना जाता है। ऐप ग्राम पंचायतों को उनके नियोजन प्रयासों में सशक्त बनाने के लिए एक एकीकृत भू-स्थानिक मंच के रूप में कार्य करता है और विभिन्न क्षेत्रों में विकासात्मक कार्यों का एक व्यापक दृश्य प्रदान करता है।

प्रश्न 4. किस महापुरुष की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर – बीआर अंबेडकर

भारतीय संविधान जनक डॉ भीमराव अंबेडकर 6 दिसंबर 1956 को पंचतत्वों में विलीन हो गए थे। उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाबा साहब ने हमेशा ही दलितों की स्थिति में सुधार लाने के लिए कार्य किए। उन्होंने छुआछूत जैसी कुप्रथा को खत्म करने में बड़ा योगदान दिया। महापरिनिर्वाण एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है मुक्ति।

प्रश्न 5. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार भारत का सबसे सुरक्षित शहर कौनसा है?

उत्तर – कोलकाता

पिछले तीन वर्षों से कोलकाता (कलकत्ता) भारत के सबसे सुरक्षित शहर के रूप में शीर्ष पर काबिज है। भारत में सुरक्षित शहरों की सूची राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार तैयार की जाती है। यह रिपोर्ट महानगरों में प्रति लाख जनसंख्या पर शहर में सबसे कम संज्ञेय अपराध दर्ज के आधार पर तैयार की जाती है। 2022 में कोलकाता में प्रति लाख लोगों पर संज्ञेय अपराध के 86.5 मामले दर्ज किए गए।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *