राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) 2022 : भारत का प्रदर्शन

2022 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) का आयोजन बर्मिंघम, इंग्लैंड में 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक हो रहा है। खिलाडियों के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर भारत ने अब तक 61 पदक अपने नाम किए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों को आमतौर पर बर्मिंघम 2022 के रूप में जाना जाता है। राष्ट्रमंडल राष्ट्रों के सदस्यों के लिए यह एक अंतर्राष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है। यह CWG का 22वां एडिशन है। 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था और इसकी थीम ‘Delivering a Common Future’ थी।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें संस्करण में भारत का अच्छा प्रदर्शन लगातार जारी है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 61 पदक जीते है जिसमें 22 गोल्ड भी शामिल है। 4 गोल्ड वेटलिफ्टरों और 1-1 गोल्ड लॉन बॉल्स टीम व टेबल टेनिस टीम द्वारा जीता गया है। 

गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक):

  1. भारत को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग के गोल्ड वूमेंस 49 किग्रा की श्रेणी में दिलाया।
  2. देश का दूसरा गोल्ड मेडल जेरेमी लालरिनुंगा ने भारोत्तोलन स्पर्धा में गोल्डन मेंस 67 किग्रा की श्रेणी में जीताया।
  3. तीसरा स्वर्ण पदक अचिंता शेउली ने वेटलिफ्टिंग की मेंस 73 किग्रा श्रेणी में दिलाया।
  4. लॉन बाउल्स में भारतीय महिला टीम (लवली, रूपा, पिंकी और नयनमोनी ने) ने देश को गोल्ड जिताया। 
  5. टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष टीम (शरत कमल, हरमीत देसाई और जी साथियान) ने देश के नाम पाँचवाँ स्वर्ण पदक जीता।
  6. पैरा पावरलिफ्टिंग गोल्ड मेंस हेवीवेट में सुधीर ने गोल्ड मेडल जीता।
  7. बजरंग पुनिया ने मेंस 65 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग में गोल्ड जीता।
  8. दीपक पूनिया ने मेंस 86 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  9. साक्षी मलिक ने महिला 62 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में गोल्ड जीता।
  10. रवि कुमार दहिया ने मेंस 57 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीता है।
  11. विनेश फोगाट ने वूमेंस 53 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग में बाजी मारते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है।
  12. नवीन कुमार ने कुश्ती में 74 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है।
  13. भाविना पटेल ने वूमेंस सिंगल्स पैरा टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
  14. मेंस फ्लाईवेट 51 किग्रा बॉक्सिंग में अमित पंघल ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।
  15. एथलेटिक्स में मेंस ट्रिपल जंप में एल्धोस पॉल ने स्वर्ण पदक जीता।
  16. नीतू घंगास ने वूमेंस 48 किग्रा मिनिमम वेट बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता है।
  17. निकहत जरीन ने वूमेंस 50 किग्रा लाइट फ्लाईवेट बॉक्सिंग में गोल्ड जीता।
  18. शरत कमल और श्रीजा अकुला ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल जीता।
  19. शरत कमल ने मेंस सिंग्ल्स टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीता।
  20. पीवी सिंधु ने वूमेंस सिंगल्स बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता।
  21. लक्ष्य सेन ने मेंस सिंग्ल्स बैडमिंटन में गोल्ड प्राप्त किया।
  22. सात्विक साईराज, रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मेंस डबल्स बैडमिंटन में गोल्ड जीता।

सिल्वर मेडल (रजत पदक):

  1. संकेत सरगर ने भारोत्तोलन स्पर्धा के मेंस 55 किग्रा इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
  2. वेटलिफ्टिंग वूमेंस 55 किग्रा श्रेणी में बिंदियारानी देवी ने देश को रजत पदक दिलाया। 
  3. वेटलिफ्टिंग में भारत को एक सिल्वर मेंस 96 क्रिग्रा श्रेणी में विकास ठाकुर ने दिलाया।
  4. मिक्स्ड टीम बैडमिंटन में भारतीय मिक्स्ड टीम (पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और सात्विक-चिराग) ने बेहतरीन प्रदर्शन करने हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।
  5. सुशीला देवी ने वूमेंस 48 किग्रा जूडो में सिल्वर मेडल जीता।
  6. भारतीय जूडो खिलाड़ी तूलिका मान ने वूमेंस +78 किग्रा सिल्वर मेडल जीता।
  7. मुरली श्रीशंकर ने मेंस लॉन्ग जंप में देश को सिल्वर दिलाया।
  8. अंशु मलिक ने वूमेंस 57 किग्रा रेसलिंग में सिल्वर मैडल जीता।
  9. प्रियंका गोस्वामी ने वूमेंस 10,000 मीटर रेस वॉक (एथलेटिक्स) में सिल्वर मेडल जीता।
  10. अविनाश साबले ने मेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज (एथलेटिक्स) में रजत पदक हासिल किया।
  11. भारतीय पुरुष टीम ने मेन्स लॉन बाउल्स में सिल्वर पदक जीता।
  12. अब्दुल्ला अबूबकर ने सिल्वर मेडल मेंस ट्रिपल जंप (एथलेटिक्स) में जीता।
  13. शरत कमल और जी साथियान की जोड़ी ने मेंस डबल्स टेबल टेनिस में रजत पदक जीता।
  14. भारतीय महिला टीम ने वूमेंस T20 क्रिकेट में सिल्वर मेडल जीत लिया है।
  15. सागर अहलावत मेंस 92+ किग्रा सुपर हेवीवेट बॉक्सिंग में रजत पदक के विजेता रहे।
  16. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेंस हॉकी में अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए सिल्वर मेडल जीता।

ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक):

  1. गुरुराजा पुजारी ने मेंस 61 किग्रा वेटलिफ्टिंग ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  2. वूमेंस 71 किग्रा वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
  3. मेंस 109 किग्रा वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
  4. विजय कुमार यादव ने जूडो मेंस 60 क्रिग्रा में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।
  5. सौरव घोषाल ने स्क्वैश के मेंस सिंगल्स श्रेणी में ब्रॉन्ज जीता।
  6. गुरदीप सिंह ने मेंस 109+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता।
  7. तेजस्विन शंकर ने मेंस हाई जंप में ब्रॉन्ज जीत कर भारत को ऊँची कूद में पहला पदक दिलाया।
  8. दिव्या काकरन ने रेसलिंग वूमेंस 68 किग्रा फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज पदक जीता।
  9. मोहित ग्रेवाल ने मेंस 125 किग्रा रेसलिंग में कांस्य पदक जीता।
  10. जैस्मीन लैंबोरिया ने महिला 60 किग्रा लाइटवेट बॉक्सिंग में कांस्य पदक हासिल किया।
  11. पूजा गहलोत ने वूमेंस 50 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग में देश के नाम ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
  12. पूजा सिहाग ने वूमेंस 76 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग में ब्रॉन्ज हासिल किया।
  13. मेंस 97 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग में दीपक नेहरा ने बाजी मारते हुए कांस्य पदक जीता है।
  14. मोहम्मद हुसामुद्दीन मेंस 57 किग्रा फेदरवेट बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे।
  15. मेंस 67 किग्रा वेल्टरवेट बॉक्सिंग में रोहित टोकस ने ब्रॉन्ज जीता।
  16. वूमेंस सिंगल्स पैरा टेबल टेनिस सोनलबेन पटेल ने कांस्य पदक जीता।
  17. महिला हॉकी टीम ने हॉकी में कांस्य पदक जीत कर देश को 16 साल बाद हॉकी में मेडल दिलाया।
  18. संदीप कुमार ने मेंस 10000 मीटर रेस वॉक (एथलेटिक्स) में ब्रॉन्ज जीता है।
  19. अन्नू रानी ने वूमेंस जैवलिन थ्रो (एथलेटिक्स) में कांस्य पदक प्राप्त किया है।
  20. दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल ने मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
  21. किदांबी श्रीकांत ने मेंस सिंगल्स बैडमिंटन में ब्रॉन्ज जीता।
  22. त्रिशा जॉली, पुलेला गायत्री गोपीचंद ने वूमेंस डबल्स बैडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  23. साथियान गणानाशेखरन ने मेंस सिंग्ल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता।

*राष्ट्रमंडल खेल 2022 पदक सूची निश्चित रूप से समय-समय पर अपडेट की जा रही है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *