इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2024 का समापन आज 

इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2024 का समापन आज (18 मई) किया जा रहा है। इसका कौशल उद्घाटन विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने 15 मई को किया था।

इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2024 का समापन आज (18 मई) किया जा रहा है। इसका कौशल उद्घाटन विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने 15 मई को किया था।

इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2024 के मुख्य बिंदु 

  • यह देश की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता है, जिसे कौशल के उच्चतम मानकों को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • कौशल प्रतियोगिता 15 -18 मई 2024 तक आयोजित की जा रही है।
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा किया गया है।
  • इसमें 30 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक छात्रों और 400 से अधिक उद्योग विशेषज्ञों ने भागीदारी दर्ज की है।
  • प्रतियोगिता में प्रतिभागी निर्माण और भवन प्रौद्योगिकी, रचनात्मक कला और फैशन से लेकर सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, विनिर्माण व इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी तथा परिवहन और लॉजिस्टिक्स विभिन्न प्रकार के कौशल में प्रतिस्पर्धा करेंगे। 
  • यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों को एक राष्ट्रीय मंच पर पारंपरिक शिल्प से लेकर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों तक 61 कौशलों में अपने विविध कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती है। इसमें कुल 47 कौशल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, 14 प्रतियोगिताएं कर्नाटक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में इस आयोजन से अलग आयोजित की गई।
  • इसमें प्रतिभागी ड्रोन-फिल्म निर्माण, वस्त्र बुनकरी, चमड़े से जूते बनाना और प्रोस्थेटिक्स-मेकअप जैसे 9 प्रदर्शनी कौशल में भी भाग लिया।
  • इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को आईटीआई, एनएसटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग संस्थान, नर्सिंग संस्थान और जैव प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रशिक्षण दिया गया है। 
  • सर्वश्रेष्ठ उद्योग प्रशिक्षकों की मदद से इंडियास्किल्स के विजेता सितंबर 2024 में फ्रांस के ल्योन में होने वाली वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता के लिए तैयारी करेंगे। इसमें 70 से अधिक देशों के 1,500 प्रतियोगी शामिल होंगे।
  • इस वर्ष प्रतिभागियों को राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क के अंतर्गत क्रेडिट अर्जित करने का अवसर मिलेगा।
  • वर्ल्डस्किल्स और इंडियास्किल्स दोनों प्रतियोगिताओं में प्रदर्शित सभी कौशलों को राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के साथ जोड़ा गया है। 
  • यह पहली बार है कि इंडियास्किल्स ने क्यूरेन्सिया नामक एक प्रतिस्पर्धा सूचना प्रणाली को शामिल किया है।
  • स्किल इंडिया डिजिटल हब (एसआईडीएच) पोर्टल पर प्रतिस्पर्धा के लिए लगभग 2.5 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया , जिनमें से 26,000 को प्री-स्क्रीनिंग की प्रक्रिया के जरिए चुना गया था। 
  • प्रतिस्पर्धा के लिए 900 से अधिक छात्रों को इंडिया स्किल्स नेशनल प्रतिस्पर्धा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) 

  • स्थापना: वर्ष 2008 
  • यह भारत सरकार के प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण विभाग के तहत एक गैर-लाभकारी संगठन है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य आने वाले समय में होने वाली कौशल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *