राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस – 11 मई

प्रतिवर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को याद करना और देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास को बढ़ावा देना है।

2024 में इस दिवस को “सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण (Integrated Approach in Science & Technology for Sustainable Future)” थीम के तहत मनाया जा रहा है।

इतिहास

  • 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण में अपने परमाणु परीक्षण सफलतापूर्वक किए थे, इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में चिह्नित किया गया।
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 11 मई 1998 को एक संदेश में घोषणा की थी कि भारत सफलतापूर्वक परमाणु शक्ति प्राप्त कर चुका है।
  • इन परीक्षणों को “शक्ति” परीक्षण नाम दिया गया था। ये परीक्षण भारत के परमाणु कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि थी।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का महत्व 

  • प्रौद्योगिकी के महत्व को उजागर करना: यह दिवस प्रौद्योगिकी के महत्व और इसके देश के विकास में योगदान को रेखांकित करता है। यह लोगों को प्रौद्योगिकी के बारे में जागरूक करने में मदद करता है।
  • वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी उपलब्धियों को सराहना: इस दिन का उद्देश्य भारत की प्रमुख वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी उपलब्धियों को याद करना और उन वैज्ञानिकों/इंजीनियरों को सम्मानित करना है, जिनके प्रयासों से ये संभव हुए।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना: यह दिवस युवाओं को प्रेरित करता है कि वे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाएं। यह नवीन प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।
  • राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत के परमाणु कार्यक्रम की सफलता का प्रतीक है, जिससे भारत की वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मान्यता मिली।
  • आत्मनिर्भरता को बढ़ावा: यह दिवस प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर बनने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित करता है।

FAQs

भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कब मनाया जाता है?

11 मई को।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत में किस घटना को चिह्नित करता है?

11 मई 1998 को पोखरण में सफलतापूर्वक किए गए परमाणु परीक्षण को।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *