डेली करेंट अफेयर्स क्विज 24 सितम्बर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 24 सितम्बर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 24 सितम्बर 2023

प्रश्न 1. हाल ही में पीएम मोदी ने वाराणसी के किस गाँव में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी है?

उत्तर – गंजारी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के दौरे के अवसर पर गंजारी, राजातालाब में एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया है। लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत वाला यह क्रिकेट स्टेडियम विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे के विकास के उनके दृष्टिकोण को साकार करने के उद्देश्य से विकसित किया जाएगा। इस स्टेडियम की क्षमता 30,000 दर्शक होगी। पीएम मोदी, रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और कन्वेंशन सेंटर में काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में भी शामिल हुए।

प्रश्न 2. वर्ष 2023 के लिए किस गाँव को भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना गया है?

उत्तर – बिश्वनाथ घाट

पर्यटन मंत्रालय ने असम के बिश्वनाथ घाट को वर्ष 2023 के लिए भारत सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया है। बिश्वनाथ घाट ने शीर्ष पर आने के लिए 31 विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 791 को पीछे छोड़ा है। बिस्वनाथ घाट, चरियाली शहर के दक्षिण में स्थित में स्थित है, इसे ‘गुप्त काशी’ के नाम से जाना जाता है। इस सुरम्य घाट पर विभिन्न देवताओं के मंदिर है।

प्रश्न 3. अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 23 सितंबर 

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस प्रतिवर्ष 23 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा सांकेतिक भाषा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए घोषित किया गया है। सांकेतिक भाषा, बधिर व्यक्तियों के मानवाधिकारों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डेफ (WFD) द्वारा अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस की अवधारणा पेश की गई थी।

प्रश्न 4. हाल ही में आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनने वाला देश कौनसा है?

उत्तर – भारत

22 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए वनडे में जीत के साथ भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही भारत आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गया है। भारत इस तरह की उपलब्धि हासिल करने वाला दूसरा देश है। भारत से पहले अगस्त 2012 में दक्षिण अफ्रीका एक साथ ICC के तीनों प्रारूपों यानी टेस्ट, वनडे और टी20 में पहले पायदान पर पहुँचा था। 

प्रश्न 5. हाल ही में ओडिशा विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी?

उत्तर – प्रमिला मलिक

प्रमिला मलिक, सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) पार्टी से 22 सितंबर, 2023 को ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुनी गई। प्रमिला मलिक से पहले इस पद पर बिक्रम केशरी अरुखा थे। प्रमिला मलिक जाजपुर, ओडिशा की बिंझारपुर विधानसभा सीट से छह बार विधायक रह चुकी हैं।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *