अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस – 18 मई

प्रतिवर्ष 18 मई को संग्रहालयों के संदर्भ में लोगों में जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस’ मनाया जाता है। 
  • प्रतिवर्ष 18 मई को संग्रहालयों के संदर्भ में लोगों में जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस’ मनाया जाता है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2024 की थीम “शिक्षा और अनुसंधान के लिए संग्रहालय” है। 
  • इस दिवस का उद्देश्य संग्रहालयों के शैक्षिक महत्व को बढ़ावा देना और जनता को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।

इतिहास

  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की शुरुआत 1977 में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद् (ICOM) द्वारा की गई थी।
  • पहला अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 18 मई 1978 को आयोजित किया गया था और इसमें 22 देशों ने भाग लिया था। 

महत्व 

  • यह दिवस संग्रहालयों द्वारा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के महत्व को उजागर करता है। 
  • संग्रहालय दिवस समाज में कला, इतिहास और विज्ञान के प्रति जागरूकता और सराहना को बढ़ावा देता है। 
  • समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और संस्कृति के माध्यम से एकता को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद् (International Council of Museums- ICOM)

  • स्थापना: वर्ष 1946
  • ICOM वैश्विक दायरे वाले संग्रहालयों और संग्रहालय पेशेवरों का मुख्य और एकमात्र संगठन है, जो प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत, वर्तमान और भविष्य, मूर्त और अमूर्त के प्रचार और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
  • मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस 
  • यह संग्रहालय पेशेवरों (137 देशों में 35,000 सदस्य) के एक नेटवर्क के रूप में कार्य करता है जो संग्रहालय और विरासत से संबंधित विषयों की एक विस्तृत शृंखला में कार्य करता है।
  • ICOM की रेड लिस्ट (खतरे में रहने वाले सांस्कृतिक वस्तुओं से संबंधित), सांस्कृतिक वस्तुओं के अवैध यातायात को रोकने के लिए व्यावहारिक उपकरण है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *