पर्यटन मंत्रालय ने दुबई में आयोजित अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग लिया

भारतीय पर्यटन मंत्रालय 6 मई से 9 मई, 2024 तक दुबई में आयोजित अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में ‘कूल समर्स ऑफ इंडिया’ अभियान के साथ भाग ले रहा है।

भारतीय पर्यटन मंत्रालय 6 मई से 9 मई, 2024 तक दुबई में आयोजित अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग ले रहा है।

मुख्य बिंदु

  • यह आयोजन मध्य पूर्व के पर्यटन बाजार में भारत की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • भारत टूर ऑपरेटरों, लक्जरी होटल, वेलनेस रिसॉर्ट्स और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए 365-दिवसीय गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करेगा है।
  • अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024, पर्यटन से जुड़ी भारतीय कंपनियों को अपनी पेशकश प्रदर्शित करने, उद्योग के भीतर गठबंधन बनाने और मेना क्षेत्र के आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

उद्देश्य

  • पर्यटन क्षेत्र में राजस्व एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलना।

कूल समर्स ऑफ इंडिया अभियान

  • पर्यटन मंत्रालय ने अरेबियन ट्रैवल मार्ट में ‘कूल समर्स ऑफ इंडिया’ अभियान की शुरुआत की है। 
  • यह डिजिटल अभियान गर्मी के मौसम में यात्रा की दृष्टि से भारत के बेहद गर्म होने की धारणा को चुनौती देता है और इसमें हिमालय सहित विभिन्न पहाड़ी रिसॉर्ट्स से संबंधित पेशकश पर जोर दिया गया है।
  • इस अभियान का लक्ष्य पूरे वर्ष भारत को एक समग्र गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *