EX VINBAX-2022 : द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 15 नवंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

भारत और वियतनाम के बीच Ex VINBAX-2022 का आयोजन दिनांक 1 अगस्त और 2 अगस्त, 2022 को किया जा रहा है। यह Ex VINBAX का तीसरा संस्करण है और इस अभ्यास का आयोजन चंडी मंदिर में हो रहा है। 105 इंजीनियर रेजीमेंट के सैनिक भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और अंतःक्रियाशीलता को मजबूत करने में मदद करेगा।

इस अभ्यास के माध्यम से भारत और वियतनाम की सेनाओं के बीच अच्छे कार्यक्षेत्र के साथ क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास के रूप में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में मदद मिलेगी। Ex VINBAX के माध्यम से भारतीय और वियतनामी सैनिकों को एक-दूसरे के देशों की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी भी मिलेगी। 

EX VINBAX-2022 की थीम:

द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास EX VINBAX-2022 का आयोजन “employment and deployment of an Engineer Company and a Medical Team under United Nations Contingent for Peacekeeping Operations” थीम के तहत आयोजित किया जाएगा।

महत्त्वपूर्ण बिंदु:

  • इस अभ्यास के दूसरे संस्करण का आयोजन वियतनाम में 2019 में किया गया था।
  • वियतनाम, भारत की एक्ट ईस्ट नीति के अलावा इंडो-पैसिफिक विजन में भी महत्त्वपूर्ण भागीदार है।
  • यह अभ्यास द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर है।
  • इसके माध्यम से दोनों देश व्यापक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं और रक्षा सहयोग इस साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *