डेली करेंट अफेयर्स क्विज 24 जून 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 24 जून 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 24 जून 2023

प्रश्न 1. भारतीय सेना की किस शाखा ने सरदार केएम पणिक्कर ‘निब’ निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया?

उत्तर – नौसेना

भारतीय नौसेना ने पढ़ने-लिखने, आलोचनात्मक सोच और व्यवस्थित विश्लेषण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता शुरू की। सरदार केएम पणिक्कर ‘निब’ निबंध प्रतियोगिता में कैप्टन (कर्नल समकक्ष) रैंक से नीचे के सभी अधिकारी भाग ले सकते हैं। सरदार केएम पणिक्कर की स्मृति में यह पुरस्कार समुद्री रणनीतिक विचारक गठित किया गया है। यह प्रतियोगिता नौसेना के वार्षिक कैलेंडर का महत्वपूर्ण तत्व होगी। प्रतियोगिता के विजेता के लिए एक अनूठा बैज प्रस्तुत किया गया है।

प्रश्न 2. हाल ही में किस विशिष्ट फीचर के साथ पीएम किसान मोबाइल ऐप लांच किया गया है?

उत्तर – फेस ऑथेंटिकेशन फीचर

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फेस ऑथेंटिकेशन फीचर वाला पीएम किसान मोबाइल ऐप लांच किया है। इसके माध्यम से अब किसान दूरदराज, घर बैठे भी आसानी से बिना ओटीपी या फिंगरप्रिंट के ही फेस स्कैनकर ई-केवाईसी पूरा कर सकता है। वह अन्य 100 किसानों को भी उनके घर पर ई-केवाईसी करने में मदद कर सकता हैं।

प्रश्न 3. इस वर्ष मॉयल ने अपना कौनसा स्थापना दिवस मनाया?

उत्तर – 61वां

22 जून 2023 को मॉयल ने अपना 61वां स्थापना दिवस मनाया। इस स्थापना दिवस के अवसर पर भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा ने मॉयल का दौरा किया। मुख्या अतिथि के रूप में सिन्हा ने मॉयल को बधाई दी और उन्हें उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन भी किया गया। इस समारोह में पवनदीप रंजन और अरुणिता कांजीलाल (इंडियन आइडल 12 विजेता) और श्री गौरव शर्मा, स्टैंड-अप कॉमेडियन भी शामिल थे।

प्रश्न 4. विश्व जल सर्वेक्षण दिवस (डब्ल्यूएचडी) 2023 की थीम क्या है?

उत्तर – हाइड्रोग्राफी – अंडरपिनिंग द डिजिटल; ट्विन ऑफ द ओशन

भारतीय नौसेना के देहरादून स्थित राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (एनएचओ) ने 21 जून को विश्व जल सर्वेक्षण दिवस मनाया। इस दिवस पर NHO ने कई गतिविधियां की जिसका उद्देश्य सुरक्षित नौवहन, समुद्र का निरंतर विकास, हमारे महासागरों और तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा सहित भारत की ब्लू वॉटर अर्थव्यवस्था का समर्थन सुनिश्चित करने में जल सर्वेक्षण विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।

प्रश्न 5. किस फुटबॉलर ने बनाया 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?

उत्तर – क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 200 अंतरराष्ट्रीय कैप तक पहुँच कर यह रिकॉर्ड बनाया है। यह 38 वर्षीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला बन गया है। पुर्तगाल के कप्तान को आइसलैंड के खिलाफ उनके देश के मुकाबले से पहले उनकी उपलब्धि के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *