डेली करेंट अफेयर्स क्विज 26 नवंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 26 नवंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 26 नवंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 26 नवंबर 2023

प्रश्न 1. हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के कौनसे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर – 17वें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 24 नवंबर से 07 दिसंबर 2023 तक ‘सूर्य किरण’ अभ्यास के 17वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और नेपाल के बीच नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। दोनों देशों के बीच इस अभ्यास की शुरुआत 2011 में हुई थी। इस अभ्यास में भाग लेने के लिए 334 कर्मियों वाली नेपाल की सेना का दल भारत पहुँचा है। 

प्रश्न 2. हाल ही में फिक्की ने किस ग्रुप के सीईओ को निर्वाचित अध्यक्ष नामित किया है?

उत्तर – महिंद्रा समूह 

भारत की सबसे बड़ी उद्योग संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने अनीश शाह को अपना निर्वाचित अध्यक्ष नामित किया है। अनीश शाह, महिंद्रा समूह के सीईओ के साथ मूल कंपनी M&M के प्रबंध निदेशक भी हैं। अनीश शाह ने कार्नेगी मेलन के टेपर स्कूल ऑफ बिजनेस से स्नातक और प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर और डिप्लोमा किया है।

प्रश्न 3. कौनसा एशियाई देश अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन की अध्यक्षता करेगा?

उत्तर – भारत 

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (आईएसओ) ने 63वीं परिषद बैठक में वर्ष 2024 के लिए संगठन का अध्यक्ष भारत को घोषित किया है। अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन का मुख्यालय लंदन में स्थित है। भारत के लिए वैश्विक स्तर पर चीनी क्षेत्र का नेतृत्व करना एक बड़ी उपलब्धि है। विश्व में भारत दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश होने के साथ चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। भारत की वैश्विक चीनी खपत में लगभग 15 प्रतिशत और 20 प्रतिशत उत्पादन में हिस्सेदारी है।

प्रश्न 4. केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने हाल ही में कौनसी पहल की शुरुआत की है?

उत्तर – अग्नि (AGNI)

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने आयुर्वेद चिकित्सकों के नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए “आयुर्वेद ज्ञान नैपुण्य पहल (AGNI)” की शुरुआत की है। अग्नि पहल में भाग लेने वाले इच्छुक आयुर्वेद चिकित्सक अपनी एक्स्प्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) 15 दिसंबर, 2023 तक जमा कर सकते है।

प्रश्न 5. पाकिस्तान के किस खिलाड़ी ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है?

उत्तर – इमाद वसीम 

34 वर्षीय स्पिन-ऑलराउंडर इमाद वसीम ने 24 नवंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अपने करियर में इमाद ने 55 वनडे और 66 टी-20 मुकाबले खेले हैं, हालांकि वे कभी टेस्ट मैच के लिए पदार्पण नहीं कर पाएं। इमाद वसीम ने अपना आखिरी मैच अप्रैल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच कप्तान के रूप में खेला था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *