डेली करेंट अफेयर्स क्विज 21 मार्च 2023 (Daily Current Affairs Quiz)

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 21 मार्च 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 21 मार्च 2023

प्रश्न 1. वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे कब मनाया जाता है?

उत्तर – 20 मार्च

मौखिक स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सभी लोगों को मौखिक स्वच्छता अभ्यास जैसे दांतों की सफाई, मुंह की सफाई और जीभ की सफाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ग्लोबल मौखिक स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार विश्व की 75% आबादी दांतों की किसी न किसी समस्या से ग्रस्त है। 

प्रश्न 2. पाक जलडमरूमध्य में सबसे तेज तैरने वाले भारतीय का तैराक कौन है?

उत्तर – संपन्ना रमेश शेलार के

संपन्ना रमेश शेलार, शारीरिक शिक्षा में स्नातक की छात्रा है। हाल ही में संपन्ना रमेश शेलार ने अंडर-21 वर्ग में श्रीलंका के तलाईमन्नार से लेकर तमिलनाडु के धनुषकोडी तक पाक जलडमरूमध्य में सबसे तेज़ भारतीय तैराक बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संपन्ना ने केवल 5 घंटे 30 मिनट में 29 किमी की दूरी तय की। 

प्रश्न 3. ‘पशु चिकित्सा और आयुर्वेद’ पर अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – हरिद्वार में 

17 मार्च से 19 मार्च तक हरिद्वार के आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के ऋषिकुल कैंपस में “पशु चिकित्सा और आयुर्वेद” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन किया गया। एनीमल हसबैंड्री, डेरिंग और फिशरीज के केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में पशु उपचार में आयुर्वेद के महत्त्व पर चर्चा की गई।

प्रश्न 4. सागर परिक्रमा चरण IV का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – कर्नाटक में

मछुआरों, मछली किसानों और अन्य हितधारकों का समर्थन करने के लिए देश के तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘सागर परिक्रमा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। अभी तक इस कार्यक्रम के चार चरण आयोजित किए गए हैं। यह कार्यक्रम PMMSY योजना, मत्स्य पालन योजना और अन्य योजनाओं के माध्यम से प्रगतिशील मछुआरों के विकास सुगम बनाता है।

प्रश्न 5. इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे कब मनाया जाता है?

उत्तर – 20 मार्च

हर दिन इंटरनेशनल हैप्पीनेस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य खुशी और व्यक्तियों के समग्र कल्याण के महत्त्व पर जोर देना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 जुलाई, 2012 को रिज़ॉल्यूशन 66/281 के माध्यम से इस दिवस को मनाने की घोषणा की। इसके बाद से यह दिवस 2013 से हर साल मनाया जा रहा है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *