डेली करेंट अफेयर्स क्विज 10 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 10 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 10 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. हरियाणा कृषि विकास मेला 2023 का उद्घाटन कहाँ किया गया?

उत्तर – हिसार

हरियाणा के हिसार में किसानों को नई कृषि तकनीकों की जानकारी देने और कृषि उत्पादों के बारे में जानकारी के लिए 8 से 10 अक्टूबर को हरियाणा कृषि विकास मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। 

प्रश्न 2. विश्व डाक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 9 अक्टूबर

प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस (World Post Day) मनाया जाता है। हर साल 150 से ज्यादा देश अलग-अलग तरीको से विश्व डाक दिवस मनाते हैं। यह दिवस लोगों को डाक सेवा के महत्व को लेकर जागरूक करता है और डाक विभाग के इतिहास का जिक्र करता है कि किस प्रकार इस विभाग ने देश-दुनिया में हर विकास पर अहम योगदान दिया है। इस साल के डाक दिवस कि थीम Together for Trust: Collaborating for a safe and connected future है।

प्रश्न 3. किस खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया?

उत्तर – डेविड वार्नर

भारत के खिलाफ खेले गए वर्ल्‍ड कप 2023 के पांचवें मैच में ऑस्‍ट्रेलिया के अनुभवी ओपनर डेविड वॉर्नर ने एक विशेष रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वॉर्नर ने 52 गेंदों में 41 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने केवल 19 पारियों में 1,000 रन का आंकड़ा पार किया। वनडे वर्ल्‍ड कप में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के मामले में सचिन तेंदुलकर और एबी डीविलियर्स संयुक्‍त रूप से दूसरे स्‍थान पर हैं, इन्होंने 20 पारियों में 1000 रन का आंकड़ा पार किया था।

प्रश्न 4. हाल ही में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर – क्लाउडिया गोल्डिन

हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों की समझ को बढ़ावा देगा। गोल्डिन यह पुरस्कार जीतने वाली दुनिया की तीसरी महिला बन गई हैं। आर्थिक विज्ञान में पुरस्कार समिति के अध्यक्ष जैकब स्वेन्सन ने इस दौरान कहा कि श्रम बाजार में महिलाओं की भूमिका को समझना समाज के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 5. हाल ही में किसने पुरुषों की मैराथन विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है?

उत्तर – केल्विन किप्टम

रविवार को शिकागो में हुई मैराथन में केन्या के केल्विन किप्टम ने 2 घंटे 35 सेकेंड का विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। इसके साथ किप्टम ने 2022 बर्लिन मैराथन में एलियुड किपचोगे द्वारा स्थापित पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *