डेली करेंट अफेयर्स क्विज 18 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 18 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 18 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. आयुष मंत्रालय द्वारा आयुर्वेद दिवस 2023 की थीम क्या निर्धारित की गई है?

उत्तर – वन हेल्‍थ के लिए आयुर्वेद

आयुष मंत्रालय सभी मंत्रालयों के सहयोग से दुनिया भर के लगभग 100 देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयुर्वेद दिवस मनाएगा। यह दिवस 11 नवंबर 2023 को धन्वंतरि जयंती के अवसर पर मनाया जाएगा। इस वर्ष यह दिवस तीन मुख्य बिंदुओं ‘छात्रों के लिए आयुर्वेद, किसानों के लिए आयुर्वेद, और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद’ पर ध्यान केंद्रित करेगा।

प्रश्न 2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कौनसा गरबा गीत लिखा है, जिसे दिव्य कुमार ने गाया है?

उत्तर – माडी

15 अक्टूबर 2023 को पीएम मोदी ने ‘माडी’ नामक नया गरबा सॉन्ग रिलीज किया है। इस गाने के माध्यम से पीएम ने लोगों को नवरात्रि की बधाई दी। पीएम मोदी के इस गाने को मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया है, जो गुजराती भाषा गाया गया हैं। पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले ‘गर्बो’ नामक सांग भी रिलीज किया था, जो उन्होंने पहले लिखा था। प्रधानमंत्री मोदी को साहित्य और लेखन में काफी रुचि है। उनकी अब तक 14 किताबें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

प्रश्न 3. अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 17 अक्टूबर

दुनिया भर में गरीबी उन्मूलन की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस ‘सभ्य कार्य और सामाजिक सुरक्षा: सभी के लिए सम्मान को व्यवहार में लाना’ थीम के तहत मनाया गया। यह थीम गरीबी के कारण ज्यादा मेहनत करने वाले लोगों को सामाजिक सुरक्षा, उचित वेतन और सुरक्षा प्रदान करने पर केंद्रित है।

प्रश्न 4. हाल ही में कौनसा राज्य श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने वाला पहला राज्य बना है?

उत्तर – झारखंड 

झारखंड सरकार के श्रम विभाग ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं, जो झारखंड को ऐसा करने वाला पहला राज्य बनाता है। राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत जोमैटो, ओला व ऊबर आदि के डिलीवरी बॉय भी न्यूनतम मजदूरी के दायरे में शामिल किए जाएंगे। 

प्रश्न 5. वर्ल्ड एनेस्थीसिया डे कब मनाया जाता है?

उत्तर – 16 अक्टूबर

एनेस्थीसिया का उपयोग सर्जरी (ऑपरेशन) के दौरान किया जाता है। यह दिवस लोगों को एनेस्थीसिया के महत्व के प्रति जागरूक करता है। एनेस्थीसिया के कारण मरीज बड़ी से बड़ी सर्जरी के दर्द को सह पाने में सक्षम हो जाते हैं। एनेस्थीसिया दे कर मरीज को ऑपरेशन के दौरान बेहोश किया जाता है। 2023 के विश्व एनेस्थीसिया दिवस की थीम ‘एनेस्थीसिया और कैंसर देखभाल’ है, जो कैंसर के उपचार में एनेस्थीसिया की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *