डेली करेंट अफेयर्स क्विज 12 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 12 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 12 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 11 अक्टूबर

विश्व स्तर पर बालिका दिवस 11 अक्टूबर को मनाया जाता है, जो बेटियों के महत्त्व के प्रति समाज को जागरूक करता है। इसका उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में ध्यान केंद्रित करना है। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को ‘लड़कियों के अधिकारों में निवेश करें: हमारा नेतृत्व, हमारा कल्याण’ थीम के तहत मनाया गया।

प्रश्न 2. वार्षिक संयुक्त एचएडीआर अभ्यास (चक्रवात 2023) का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – गोवा

वार्षिक संयुक्त एचएडीआर अभ्यास (एजेएचई) का पहला संस्करण वर्ष 2015 में आयोजित किया गया था। इसके बाद से यह हर साल भारतीय सेना, भारतीय नौसेना (आईएन) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। इस अभ्यास का पिछले संस्करण भारतीय वायु सेना द्वारा आगरा में आयोजित किया गया था। इस वर्ष यह अभ्यास भारतीय नौसेना द्वारा 09 से 11 अक्टूबर तक गोवा में आयोजित किया गया।

प्रश्न 3. हाल ही में किस मुख्यमंत्री ने ‘प्रयाग पोर्टल’ लॉन्च किया?

उत्तर – पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘युवा उत्तराखंड मोबाइल एप्लिकेशन’ और ‘प्रयाग पोर्टल’ लॉन्च किया। यह राज्य सरकार द्वारा युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अभिनव ऐप राज्य के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करना करेगा। ‘प्रयाग पोर्टल’ युवाओं को नौकरी की जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित है।

प्रश्न 4. हुरुन सूची 2023 में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन बने?

उत्तर – मुकेश अंबानी

हाल ही में वर्ष 2023 के लिए जारी 360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय का खिताब हासिल कर चुके हैं। अम्बानी ने अडानी समूह के गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। अम्बानी की सम्पति में 2 फीसदी की वृद्धि देखी गई, वहीं गौतम अडानी की संपत्ति में 57 प्रतिशत गिरावट देखी गई।

प्रश्न 5. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के नए चेयरमैन कौन बने?

उत्तर – नवनीत मुनोत

HDFC एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नवनीत मुनोत को एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) ने हाल ही में बोर्ड की बैठक के दौरान चेयरमैन के रूप में चुना है। मुनोत के पास वित्तीय सेवा क्षेत्र में 3 दशक से अधिक का अनुभव है। वे आदित्य बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक ए बालासुब्रमण्यन का स्थान लेंगे।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *