डेली करेंट अफेयर्स क्विज 26 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 26 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 26 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. किस लेखक को एडटेक स्टार्टअप हेनरी हार्विन ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?

उत्तर – चेतन भगत

प्रसिद्ध भारतीय लेखक और युवाओं के मेंटर चेतन भगत को एडटेक स्टार्टअप हेनरी हार्विन एजुकेशन (एचएचई) ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। हेनरी हार्विन की स्थापना जुलाई 2013 में की गई थी, जो वर्तमान में भारत, यूएसए और यूएई के 11 से अधिक शहरों में फैला हुआ है। 400 से अधिक कर्मचारी अभी एडटेक कंपनी में कार्यरत है। 

प्रश्न 2. वायु गुणवत्ता मापने वाली कंपनी IQAir के अनुसार कौनसा भारतीय शहर विश्व का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है?

उत्तर – मुंबई

हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण IQAir कंपनी ने मुंबई को दूसरे सबसे प्रदूषित प्रमुख वैश्विक शहर का दर्जा दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस सूची में छठे स्थान पर है। मुंबई का AQI 160 है, जिसमें सूक्ष्म कण पदार्थ (PM2.5) की सांद्रता WHO के दिशानिर्देशों से 14.7 गुना ज्यादा है। वर्तमान में भारत वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है। वायु प्रदुषण की चपेट में मुंबई और दिल्ली के अलावा अहमदाबाद, पिम्परी, नागपुर, पुणे, हुबली भी है। 

प्रश्न 3. भारत किस देश के साथ हरिमाऊ शक्ति 2023 अभ्यास का आयोजन कर रहा है?

उत्तर – मलेशिया

भारत के उमरोई छावनी में इस द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। यह अभ्यास दोनों देशो के मध्य स्थायी मित्रता का प्रतीक है, जो सैन्य क्षमताओं को आगे बढ़ाता है। हरिमाऊ शक्ति अभ्यास के पिछले संस्करण का आयोजन नवंबर 2022 को मलेशिया के पुलाई, क्लुआंग में हुआ था। 

प्रश्न 4. इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस किस थीम के तहत मनाया गया?

उत्तर – सभी के लिए समानता, स्वतंत्रता और न्याय

हर साल 24 अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1948 से हुई थी। संयुक्त राष्ट्र संगठन की स्थापना 1945 में सभी के लिए शांति, विकास और मानव अधिकारों का संरक्षण करने के लिए की गई थी। इस वर्ष संगठन की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। यह संगठन अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए अग्रणीय भूमिका निभाता है। 

प्रश्न 5. किस माह में 24 से 30 तक को निरस्त्रीकरण सप्ताह के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर – अक्टूबर

24 से 30 अक्टूबर को हर साल निरस्त्रीकरण सप्ताह के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य विश्व में शांति स्थापित करना है। इस वर्ष सप्ताह में लोगों को तोपों के खतरों से बचाने को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी। पहली बार इस सप्ताह का आयोजन संयुक्त राष्ट्र महासभा के 1978 के विशेष सत्र (संकल्प S-10/2) के फाइनल डॉक्मेंयूमेंट के समय किया गया था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *