डेली करेंट अफेयर्स क्विज 12 मार्च 2023 (Daily Current Affairs Quiz)

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 12 मार्च 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 12 मार्च 2023

प्रश्न 1. “एज़ गुड एज माय वर्ड” नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर – केएम चंद्रशेखर

केएम चंद्रशेखर ने कैबिनेट सचिव के रूप में 2007 से 2011 तक कार्य किया है। अपनी “एज़ गुड एज माय वर्ड” पुस्तक में उन्होंने आत्मकथा के प्रारूप में अकादमिक करियर के शुरूआती वर्षों और कॉलेज के वर्षों का वर्णात्मक विवरण किया है। इस पुस्तक में केएम चंद्रशेखर ने लोक प्रशासन में प्रयोगों, विश्व व्यापार संगठन में भारत के राजदूत के रूप में अपने अनुभवों, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ उनके उत्कृष्ट कामकाजी संबंध आदि के बारे में बताया है।

प्रश्न 2. हाल ही में किस बैंक ने किसानों को वित्त की सुविधा के लिए केंद्रीय भंडारण निगम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर – पंजाब नेशनल बैंक ने

देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक और केंद्रीय भंडारण निगम ने इलेक्ट्रॉनिक नेगोशिएबल वेयरहाउसिंग रसीद (E-NWR) के तहत किसानों के वित्तपोषण की सुविधा के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। PNB और केंद्रीय भण्डारण निगम की यह साझेदारी CWC गोदामों में संग्रहीत कृषि वस्तुओं की प्रतिज्ञा के खिलाफ किसानों / खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं / व्यापारियों को वित्त तक आसान पहुँच प्रदान करना है।

प्रश्न 3. मुंडक उपनिषद: द गेटवे टू इटर्निटी के लेखक कौन है?

उत्तर – पूर्व सांसद डॉ. कर्ण सिंह ने 

भारत के दार्शनिक और राजनीतिज्ञ डॉ. कर्ण सिंह की “मुंडका उपनिषद: द गेटवे टू इटर्निटी” पुस्तक का विमोचन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। इस पुस्तक को भारतीय विद्या भवन ने वर्ष 1987 में जारी किया था। इस पुस्तक के वर्तमान संस्करण में डॉ. कमल किशोर मिश्रा ने डॉ. कर्ण सिंह के ग्रंथों का हिंदी अनुवाद भी शामिल किया है।

प्रश्न 4. हाल ही में किस देश ने 25 वर्षों में पहली बार महिलाओं के लिए सैन्य सेवा शुरू की है?

उत्तर – कोलंबिया ने 

कोलंबिया ने यह शुरुआत फरवरी, 2023 में 1,296 महिलाओं को कोलंबिया की सेना में शामिल करके की। कोलंबिया की सेना में वर्तमान में लगभग 200,000 सैनिक हैं। इसमें महिला सैनिकों की संख्या 1% है। ये सभी महिला सैनिक सैन्य विश्वविद्यालयों में भाग लेने या प्रशासनिक नौकरियों के लिए आवेदन करने के बाद शामिल हुई थीं।

प्रश्न 5. हाल ही में किसे नेपाल का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है?

उत्तर – राम चंद्र पौडेल को 

33,800 इलेक्टोरल वोट के साथ राम चंद्र पौडेल नेपाल के राष्ट्रपति बन गए है। इस पद पर खड़े हुए राम चंद्र पौडेल के प्रतिद्वंदी सुभाष चंद्र नेम्बवांग को 15,500 वोट ही प्राप्त हुए। इसके साथ ही रामचंद्र पौडेल को प्रांतीय विधानसभाओं के 352 सदस्यों और संसद के 214 सदस्यों से वोट मिले।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *