डेली करेंट अफेयर्स क्विज 13 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 13 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 13 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. किस बल्लेबाज ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है?

उत्तर – रोहित शर्मा

विश्व कप 2023 के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के साथ खेले गए मैच में रोहित ने आठवें ओवर फेक रहे नवीन उल हक की गेंद पर छक्का जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके साथ शर्मा ने गेल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 553 छक्कों के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया।

प्रश्न 2. हाल ही में 100 मीटर की दौड़ में भारत के सबसे तेज धावक कौन बने?

उत्तर – मणिकांत होबलीधर

बेंगलुरु में 62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 की शुरुआत में सर्विसेज के मणिकांत होबलीधर ने पुरुषों की 100 मीटर श्रेणी में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। 21 वर्षीय मणिकांत तीसरी हीट में 10.23 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रहे और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। मणिकांत से पहले यह रिकॉर्ड ओडिशा के अमिया कुमार मलिक (10.26 सेकेंड) के नाम था।

प्रश्न 3. विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाला खिलाड़ी है?

उत्तर – रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान ने 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के साथ खेले गए मैच के दौरान एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित शर्मा ने इस मैच में शतक लगा कर विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शर्मा ने विश्व कप में अभी तक 7 शतक बनाए हैं।

प्रश्न 4. 2023 में विश्व दृष्टि दिवस कब मनाया गया?

उत्तर – 12 अक्टूबर

विश्व दृष्टि दिवस हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है इसलिए इस वर्ष यह दिवस 12 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन दृष्टि से संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इस वर्ष के विश्व दृष्टि दिवस की थीम ‘Love Your Eyes at Work’ है। लायंस क्लब फाउंडेशन ने 8 अक्टूबर 1984 को इस जागरूकता दिवस की शुरुआत की थी।

प्रश्न 5. “द बुक ऑफ लाइफ: माई डांस विद बुद्धा फॉर सक्सेस” का संबंध किस निर्देशक से हैं?

उत्तर – विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री, द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक हैं। हाल ही में उन्होंने लखनऊ में अपनी नवीनतम पुस्तक “द बुक ऑफ लाइफ: माई डांस विद बुद्धा फॉर सक्सेस” लॉन्च की है। अग्निहोत्री ने हाल ही में ‘द वैक्सीन वॉर’ का भी निर्देशन किया है, जो कोविड-19 के दौरान भारत के संघर्ष और सफलता को दर्शाती है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *