डेली करेंट अफेयर्स क्विज 15 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 15 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 15 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के 141वें सत्र का आयोजन किस देश में किया गया?

उत्तर – भारत

भारत के मुंबई शहर में 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सत्र का उद्घाटन किया गया। भारत में IOC का सेशन पूरे 40 साल बाद आयोजित किया गया। पीएम मोदी ने अपने उद्घाटन भाषण में खेलों के प्रति भारत के दृष्टिकोण को बताया। इस समारोह में IOC के प्रेसिडेंट Mr. थॉमस बाख और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। पीएम मोदी ने इस सत्र में साल 2036 में भारत में ओलंपिक्स के आयोजन का भी प्रस्ताव रखा।

प्रश्न 2. हाल ही में पीएम मोदी ने भारत और श्रीलंका के किन 2 शहरों के बीच नौका सेवाओं का शुभारंभ किया?

उत्तर – नागपट्टिनम और कांकेसनथुरई

भारत के प्रधानमंत्री ने नागपट्टिनम और कांकेसनथुरई के बीच नौका सेवाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों की दिशा में एक नए अध्याय का शुभारंभ है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने महान कवि सुब्रमण्यम भारती के गीत ‘सिंधु नधियिन मिसाई’ को भी याद किया, जिसमें भारत और श्रीलंका को आपस में जोड़ने वाले एक पुल का वर्णन किया गया है।

प्रश्न 3. IFFI 2023 में सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवार्ड से किसे सम्मानित किया जाएगा?

उत्तर – माइकल डगलस

IFFI 2023 का आयोजन गोवा में किया जा रहा है। इस वर्ष 20 से 28 नवंबर तक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 54वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवार्ड से माइकल डगलस को सम्मानित किया जाएगा। माइकल डगलस, जाने-माने हॉलीवुड अभिनेता है। 

प्रश्न 4. हाल ही में फिडे विश्व जूनियर रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के विजेता कौन बने?

उत्तर – रौनक साधवानी

महाराष्ट्र के युवा खिलाड़ी रौनक साधवानी 2023 की फिडे विश्व जूनियर रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के विजेता बने। लड़कियों के वर्ग में इटली की गोव्हार बेदुल्लायेवा चैंपियन बनी। रौनक ने 8.5/11 के स्कोर के साथ टोबियास कोएले को हरा कर यह जीत दर्ज की। विश्व जूनियर रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज चैम्पियनशिप 10 अक्टूबर, 2023 को सार्डिनिया, इटली की “मारिया कार्टा” म्यूनिसिपल थिएटर में आयोजित किया गया। 

प्रश्न 5. हाल ही में भारत और फ्रांस के मध्य कौनसे रक्षा संवाद का आयोजन किया गया?

उत्तर – पांचवें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 अक्टूबर, 2023 की रात को पेरिस में फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ 5वीं वार्षिक रक्षा वार्ता का आयोजन किया। दोनों देशों के मंत्रियों ने रक्षा क्षेत्र में औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर बल देने के साथ सैन्य अभ्‍यासों जैसे कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान रक्षा मंत्रियों ने अंतरिक्ष, साइबर और AI जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर भी चर्चा की।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *