डेली करेंट अफेयर्स क्विज 15 मार्च 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 15 मार्च 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 15 मार्च 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 15 मार्च 2024

प्रश्न 1. यूएनडीपी लैंगिक असमानता सूचकांक 2022 में भारत कौनसे स्थान पर है?

उत्तर – 108वें

मानव विकास रिपोर्ट 2023-2024 के अनुसार भारत ने 14 पायदान की छलांग लगाते हुए लैंगिक असमानता सूचकांक (जीआईआई)-2022 में पिछले वर्ष की तुलना में 14 स्थान का सुधार किया है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की मानव विकास रिपोर्ट के अनुसार भारत का जीआईआई 2022 में स्कोर 0.437 है, जिससे 193 देशों में से 108वें स्थान पर आया। 

प्रश्न 2. अभ्यास कटलैस एक्सप्रेस 2024 का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – सेशेल्स (Seychelles), पूर्वी अफ़्रीका

हाल ही में भारतीय नौसेना ने पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स में आयोजित एक्सरसाइज कटलैस एक्सप्रेस – 24 (CE-24) में भाग लिया। 26 फरवरी से 08 मार्च 2024 तक चले इस समुद्री अभ्यास में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के प्रमुख जहाज आईएनएस तीर द्वारा किया गया। अमेरिकी अफ्रीका कमांड (एएफआरआईसीओएम) द्वारा प्रायोजित इस अभ्यास का नेतृत्व अमेरिकी नौसेना बल यूरोप-अफ्रीका/यू.एस. छठे बेड़े द्वारा किया गया।

प्रश्न 3. नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस 2024 की थीम क्या है?

उत्तर – सभी के लिए पानी

प्रतिवर्ष 14 मार्च को नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस मनाया जाता है। नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस को मार्च 1997 में ब्राजील के कूर्टिबा में आयोजित बांधों से प्रभावित लोगों की पहली अंतर्राष्ट्रीय बैठक के बाद से मनाया जाने लगा। 

प्रश्न 4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) की घोषणा की?

उत्तर – ओडिशा

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त आकस्मिक 10 दिनों के अवकाश की घोषणा की है। ओडिशा सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का उद्देश्य महिलाओं के कार्य-जीवन संतुलन को बेहतर बनाना है। राज्य में सरकारी कर्मचारियों (पुरुष) को प्रति वर्ष 15 दिनों की और महिलाओं को सालाना 25 दिनों की आकस्मिक छुट्टी (सीएल) मिलेगी।

प्रश्न 5. विश्व किडनी दिवस 2024 की थीम क्या है?

उत्तर – Kidney Health For All

2024 में विश्व किडनी दिवस (World Kidney day) 14 मार्च को मनाया गया। इसकी थीम ‘Kidney Health For All’ रखी गई। यह दिवस हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य गुर्दे के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इससे संबंधी खतरों को कम करना है। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *